होम = देश = रेल हादसों पर लगाम: नए आंकड़े में दिखी गिरावट, सरकार ने संसद में दी जानकारी

रेल हादसों पर लगाम: नए आंकड़े में दिखी गिरावट, सरकार ने संसद में दी जानकारी

by | Jul 26, 2025 | देश

Indian Railway: केंद्र की मोदी सरकार कहना है कि भारतीय रेलवे सुरक्षा को प्राथमिकता देती है, यही वजह है कि समय-समय पर किए गए सुरक्षा उपायों के चलते ट्रेन हादसों में गिरावट भी आई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को राज्यसभा को जानकारी देते हुए बताया कि साल 2014-15 में जहां 135 हादसे हुए थे, वहीं 2024-25 में यह संख्या 31 रह गई। अगर साल 2025-26 की बात करें तो जून 2025 तक केवल तीन हादसे ही दर्ज किए गए हैं।

रिकॉर्ड न्यूनतम स्तर पर पहुंचे हादसे

एक प्रश्न के लिखित उत्तर में अश्विनी वैष्णव ने बताया कि साल 2004 से 2014 के दौरान 1,711 ट्रेन हादसे हुए थे, यानी वार्षिक औसत 171 हादसे, जो अब रिकॉर्ड न्यूनतम स्तर पर पहुंच गए हैं। रेल मंत्री ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने कई कदम उठाए हैं। इसके तहत 6,635 स्टेशनों पर इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम की व्यवस्था की गई है जिससे पॉइंट और सिग्नल के केंद्रीकृत संचालन के जरिए मानवीय त्रुटियों से होने वाले हादसों में कमी आई है।

यह भी पढ़ें: कारगिल विजय दिवस पर ‘रुद्र ब्रिगेड’ का ऐलान, जानें क्या है सेना प्रमुख का प्लान?

उन्होंने आगे बताया कि 11,096 लेवल क्रॉसिंग गेट्स पर इंटरलॉकिंग की सुविधा दी गई है, जिससे रेल फाटकों पर सुरक्षा बढ़ी है। साथ ही 6,640 स्टेशनों पर ट्रैक सर्किटिंग की गई है ताकि ट्रैक पर ट्रेन की उपस्थिति की इलेक्ट्रॉनिक रूप से पुष्टि की जा सके। जुलाई 2020 में राष्ट्रीय ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम के रूप में अपनायी गयी ‘कवच’ तकनीक को भी लागू किया जा रहा है, जो कि अब तक कई मार्गों में लागू हो चुकी है और दिल्ली-मुंबई व दिल्ली-हावड़ा मार्ग पर इसके लिए काम जारी है।

यह भी देखें: Bulldozer Action : Chhangur के गुर्गों की उल्टी गिनती शुरू, भतीजे के घर पर चला बुलडोजर | Top News