होम = खेल = क्रिकेट = भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 350 का लक्ष्य, कोहली की तूफानी सेंचुरी से मैच में आया धमाका

भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 350 का लक्ष्य, कोहली की तूफानी सेंचुरी से मैच में आया धमाका

IND vs SA ODI: रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के सामने 350 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा कर दिया। पहले गेंदबाजी चुनने का फैसला मेहमान टीम पर भारी पड़ा और भारतीय बल्लेबाजों ने रन बरसाकर मैच को रोमांचक बना दिया।

कोहली–रोहित का तूफ़ान

साउथ अफ्रीका के टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने के बाद भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। चौथे ओवर में यशस्वी जायसवाल 18 रन बनाकर आउट हुए। इसी ओवर में रोहित शर्मा का आसान कैच भी छूट गया, जिसका फायदा टीम इंडिया ने बखूबी उठाया। इसके बाद रोहित और कोहली ने मिलकर पारी को संभाला। दोनों ने तेज फिफ्टी जमाई कोहली ने 39 गेंदों में, रोहित ने 43 गेंदों में अपने पचास रन पूरे किए। दोनों के बीच 136 रनों की धमाकेदार साझेदारी*हुई। इस दौरान रोहित ने शाहिद आफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ते हुए वनडे में सर्वाधिक छक्कों का नया विश्व रिकॉर्ड भी रचा।

कोहली बने दीवार

22वें ओवर में रोहित 57 रन पर आउट हुए, फिर जल्दी-जल्दी ऋतुराज (8) और वाशिंगटन सुंदर (13) भी चलते बने। लेकिन एक छोर पर विराट कोहली अडिग रहे। 38वें ओवर में कोहली ने अपना 52वां वनडे शतक पूरा किया। उन्होंने 120 गेंदों में 135 रन ठोके, जिसमें 11 चौके और 7 छक्के शामिल थे। उनका विकेट नांद्रे बर्गर ने लिया।

केएल राहुल की तेज पारी

कोहली के आउट होने के बाद कप्तान केएल राहुल ने 60 रन की जिम्मेदार पारी खेली और भारत को 349 तक पहुंचाया।

रांची में भारत का शानदार रिकॉर्ड

रांची में इससे पहले खेले गए छह वनडे में भारत तीन जीता है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मैदान पर भारत पहले भी जीत दर्ज कर चुका है। अब देखना है, क्या अफ्रीकी बल्लेबाज इस 350 के पहाड़ को चढ़ पाएंगे या कोहली की आतिशी बैटिंग भारत को अग्रिम बढ़त दिलाएगी।

ये भी पढ़े: सचिन के रिकॉर्ड के एक कदम नजदीक पहुंचे कोहली, जड़ा 83वां शतक, खेली 35 रन की विस्फोटक पारी

बंगाल