होम = देश = भारत ने ट्रंप के बयान पर टिप्पणी से किया इनकार, नवारो के आरोपों को किया खारिज

भारत ने ट्रंप के बयान पर टिप्पणी से किया इनकार, नवारो के आरोपों को किया खारिज

by | Sep 5, 2025 | देश

Trump statement : भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत और रूस चीन के साथ चले गए हैं. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को साप्ताहिक पत्रकार वार्ता में कहा कि इस मुद्दे पर मंत्रालय के पास कहने के लिए कुछ नहीं है.

पीटर नवारो के बयानों को भारत ने किया खारिज

जायसवाल ने अमेरिकी राष्ट्रपति के सलाहकार पीटर नवारो के हालिया भारत विरोधी और नस्लीय बयानों को खारिज करते हुए कहा कि हमने उनके गलत और भ्रामक बयानों को देखा है और स्पष्ट रूप से उन्हें अस्वीकार करते हैं.

राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कसा तंज

गौरतलब है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि ऐसा लगता है कि हमने भारत और रूस को सबसे गहरे,सबसे अंधकारमय चीन के हाथों खो दिया है.इसके बाद उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में तीनों देशों के लिए समृद्ध भविष्य की कामना भी की थी.

क्वाड शिखर सम्मेलन के लेकर जायसवाल ने क्या कहा

इसी दौरान क्वाड शिखर सम्मेलन को लेकर भी प्रवक्ता ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान का यह गठबंधन साझा हितों पर चर्चा का एक मूल्यवान मंच है. जायसवाल ने स्पष्ट किया कि नेताओं का शिखर सम्मेलन चारों भागीदार देशों के बीच राजनयिक परामर्श से तय किया जाता है.