होम = देश = भारत और फिलीपींस के बीच द्विपक्षीय वार्ता, वीजा-फ्री समेत कई योजनाओं पर बनी सहमति

भारत और फिलीपींस के बीच द्विपक्षीय वार्ता, वीजा-फ्री समेत कई योजनाओं पर बनी सहमति

by | Aug 5, 2025 | देश

India Philippines: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फिलीपींस के राष्ट्रपति के बीच आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता हुई, जिसके बाद दोनों देशों ने अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दे दिया। इस घोषणा के साथ ही दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, डिजिटल तकनीक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में सहयोग को लेकर व्यापक कार्य योजना का ऐलान भी किया।

दोनों सभ्यताओं के बीच सदियों से संपर्क

पीएम मोदी ने कहा कि भारत-फिलीपींस (India Philippines) के बीच के संबंध औपचारिक रूप से भले ही 75 साल पुराने हों, लेकिन दोनों सभ्यताओं के बीच संपर्क सदियों से चला आ रहा है। इसका प्रमाण फिलीपींस की रामायण महाराडिया लवाना है। हाल ही में जारी डाक टिकटों में दोनों देशों के राष्ट्रीय पुष्पों को दिखाकर इस सांस्कृतिक मित्रता को और बल मिला है।

3 बिलियन डॉलर के पार पहुंच चुका है व्यापार

प्रधानमंत्री ने जानकारी दी कि द्विपक्षीय व्यापार 3 बिलियन डॉलर के पार पहुंच चुका है। इसे और तेजी से बढ़ाने के लिए India-ASEAN FTA के रिव्यू को प्राथमिकता देने और Preferential Trade Agreement यानी PTA पर काम करने का निर्णय लिया गया है।

आपसी सहयोग पर भी चर्चा

इस दौरान, डिजिटल तकनीक, स्वास्थ्य, ऑटोमोबाइल, साइंस और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में कंपनियों के आपसी सहयोग पर भी चर्चा हुई। वाराणसी स्थित इंटरनेशनल राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट फिलीपींस के साथ मिलकर Ultra-low Glycemic Index वाले चावल पर काम कर रहा है, जिससे स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में संयुक्त उपलब्धि की उम्मीद है।

स्वाभाविक और आवश्यक है समुद्री सहयोग

पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देश समुद्री राष्ट्र हैं और इसलिए समुद्री सहयोग स्वाभाविक और आवश्यक है। इस समय जब फिलीपींस के राष्ट्रपति भारत में हैं, भारतीय नौसेना के तीन जहाज पहली बार फिलीपींस (India Philippines) में नौसैनिक अभ्यास में भाग ले रहे हैं। एक हाइड्रोग्राफी शिप भी शामिल है।

फिलीपींस को धन्यवाद

दोनों देशों के बीच म्यूचुअल लीगल असिस्टेंस और Transfer of Sentenced Persons जैसे समझौते सुरक्षा साझेदारी को और मजबूत करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करने और भारत के साथ आतंकवाद के खिलाफ खड़े रहने के लिए फिलीपींस को धन्यवाद भी दिया।

फ्री ई-वीजा देने का ऐलान

भारत ने फिलीपींस के नागरिकों को फ्री ई-वीजा देने का ऐलान भी किया है, तो फिलीपींस (India Philippines) ने भारतीय पर्यटकों को वीजा-फ्री एंट्री देने का कदम उठाया है। इस साल के अंत तक दिल्ली और मनीला के बीच डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने पर काम चल रहा है।

यह भी पढ़ें: “सरकार से सवाल पूछना LOP की ड्यूटी”, भाई के बचाव में उतरीं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी

इसके साथ ही, आज दोनों देशों ने अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए। ऐसे में Cultural Exchange Programme से ऐतिहासिक सांस्कृतिक रिश्तों को और मजबूती मिलेगी।

यह भी देखें: Uttarakhand Cloudburst: उत्तरकाशी में बादल फटा, तबाही मचाने वाला मंजर, CM धामी ने क्या कहा?