India issues an advisory: भारत सरकार ने रविवार को मिडिल ईस्ट में सुरक्षा स्थिति बिगड़ने और उड़ानों के रद्द होने के चलते वहां मौजूद विदेशी नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि नागरिक वीज़ा बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें। भारतीय विदेश मंत्रालय ने उन विदेशी नागरिकों के लिए एक एडवाइज़री जारी की है, जिन्हें यात्रा रद्द होने या अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंत्रालय ने कहा कि अगर किसी विदेशी नागरिक को वीज़ा बढ़ाने या अपने रहने को नियमित करने में मदद चाहिए, तो वे अपने नज़दीकी विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय से संपर्क करें।
AIMSA ने भारत के विदेश मंत्री को लिखा पत्र
ऑल इंडियन मेडिकल स्टूडेंट्स’ एसोसिएशन ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र लिखकर तेहरान में हुए धमाकों के बीच वहां मौजूद भारतीय छात्रों की सुरक्षा पर चिंता जताई है और तुरंत निकासी की मांग की है। अपील में, AIMSA ने विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यन जयशंकर से आग्रह किया गया कि वे तुरंत और सक्रिय कदम उठाएं, ताकि उस क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित रहें. संगठन ने कहा कि हालात पर लगातार नजर रखना, छात्रों और उनके परिवारों से समय‑समय पर संपर्क बनाए रखना, और साफ‑साफ सलाह जारी करना बहुत जरूरी है ताकि घबराहट और भ्रम न फैले।
ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ की मौत
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी-इजरायल हमलों में सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ अब्दुल रहीम मूसावी और रक्षा मंत्री अजीज नासिरज़ादेह मारे गए हैं। ईरान ने खामेनेई, उनके सुरक्षा सलाहकार अली शमखानी और आईआरजीसी के कमांडर-इन-चीफ मोहम्मद पाकपुर की हत्या की भी पुष्टि की है।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास पर भीड़ का हमला, फायरिंग में 8 लोगों की हुई मौत

