Igor Babuschkin or Elon Musk : एलन मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI के सह-संस्थापक Igor Babuschkin ने आज घोषणा की है कि वे xAI छोड़कर एक नई पहल की शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “Today was my last day at xAI.”
Elon Musk ने भी इगोर को बधाई संदेश देते हुए कहा: “Best of luck, Igor”
नया प्रोजेक्ट, जिसका नाम Babuschkin Ventures है, AI सुरक्षा अनुसंधान और ऐसे स्टार्टअप्स का समर्थन करेगा जो “मानवता को आगे बढ़ाने और हमारे ब्रह्मांड की गुत्थियों को सुलझाने” में योगदान देंगे।
Babuschkin का xAI में योगदान और आगे का सफर
इगोर ने xAI की नींव रखी और इन्फ्रास्ट्रक्चर, इंजीनियरिंग, और Applied AI प्रोजेक्ट्स जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों का नेतृत्व किया। उन्होंने बताया कि शुरुआत के दिनों में उन्होंने ट्रेनिंग जॉब्स चलाने वाले “foundational tools” तैयार किए। उन्होंने विशेष रूप से दो महत्वपूर्ण सबक साझा किए जो उन्होंने एलन मस्क से सीखे तकनीकी समस्याओं में स्वयं गहराई से उतरना (“be fearless in rolling up your sleeves”) “मैनियाकल सेंस ऑफ़ अर्जेंसी” बनाए रखना, यानी काम को अत्यंत शीघ्रता और फोकस के साथ पूरा करना।
ये भी पढ़े : “नफरत से विनाश, एकता से निर्माण”, ‘विभाजन विभीषिका दिवस’ पर PM मोदी का संदेश
कंपनी में आ रही हलचल—क्यों बढ़ रहा इस्तीफों का सिलसिला
Igor का यह इस्तीफा, xAI में हाल ही में हुई अन्य वरिष्ठ पदों से विदाई की लहर का हिस्सा है। कंपनी के लीगल हेड Robert Keele इस माह ही छोड़ चुके हैं, जबकि X के CEO Linda Yaccarino ने भी हाल ही में इस्तीफा दिया। AI क्षेत्र में OpenAI, Google DeepMind, और Anthropic जैसे बड़े खिलाड़ी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, जिससे xAI को प्रतिस्पर्धात्मक दबाव का सामना करना पड़ रहा है।

