Weather Update : देशभर में मॉनसून की बारिश का सिलसिला जारी है। सबसे ज्यादा असर पहाड़ी राज्यों में देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से लेकर मैदानी राज्यों पंजाब और दिल्ली एनसीआर में बारिश का कहर बढ़ रहा है। दर्जनों लोग अब तक अपनी जिंदगी गंवा चुके हैं। जम्मू-कश्मीर में भी बाढ़ से हालात खराब हैं। इस बीच मौसम विभाग ने आज फिर कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में आज मौसम विभाग के मुताबिक 88 फीसदी आशंका है। आज दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.2° सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
वहीं, 9 और 10 सितंबर को बारिश की आशंका नहीं है। इन दोनों दिन धूप खिली रहेगी और अधिकतम तापमान क्रमशः 34.4°C और 34.6°C रहेगा। इसके बाद 11 और 12 सितंबर को बादल छाए रहने की आशंका है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35.3°C और 34.2°C तक रहेगा। वहीं, 13 सितंबर के दिन छिटपुट बारिश की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में आज (8 सितंबर) से लेकर 10 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर (नोएडा), गाजियाबाद और बागपत में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
बिहार में छाए रहेंगे बादल
आज (8 सितंबर) बिहार के ज्यादातर जिलों में आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। वहीं, 9 सितंबर से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। लोगों से इस दौरान सावधान रहने के लिए कहा गया है। पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, कटिहार, पूर्णिया, वैशाली, सिवान, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर में आकाशीय बिजली और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।
ये भी पढ़े : मुंबई बीच को साफ करते दिखें अक्षय कुमार, फैन्स ने जमकर की तारीफ, कहा-आपको सैल्यूट..
जानें राजस्थान के मौसम का हाल
राजस्थान वालों के लिए आज मौसम विभाग ने विशेष अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक राजसमंद, जैसलमेर, जालोर, सिरोही, उदयपुर, डुंगरपुर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

