होम = PM Modi = पीएम मोदी को बॉलीवुड हस्तियों की ओर से जन्मदिन की शुभकामनाएं, हेमा मालिनी का अनोखा तोहफ़ा और सोनू सूद का खास संदेश

पीएम मोदी को बॉलीवुड हस्तियों की ओर से जन्मदिन की शुभकामनाएं, हेमा मालिनी का अनोखा तोहफ़ा और सोनू सूद का खास संदेश

PM Modi 75th Birthday : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर देश-विदेश से बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई है। आम लोगों से लेकर नामी हस्तियां तक सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। बॉलीवुड जगत के सितारे भी इस खास दिन पर पीछे नहीं रहे। सोशल मीडिया के जरिए कई कलाकारों ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी।

हेमा मालिनी का भावुक संदेश

फिल्म इंडस्ट्री की ड्रीम गर्ल और सांसद हेमा मालिनी ने प्रधानमंत्री मोदी को खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो साझा किया जिसमें वह भावुक नजर आई। वीडियो में हेमा मालिनी कहती हैं, “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। बीते ग्यारह वर्षों से मैं उनके साथ जुड़ी रही हूं और हर समय उनसे सहयोग मिला है। उनके 75वें जन्मदिन पर मैं, मेरा परिवार और मथुरा की जनता उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना करते हैं।”

Hema malini

Hema malini

फिल्मी सितारों की शुभकामनाएं

अभिनेत्री कंगना रनौत ने पीएम मोदी संग अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र को लेकर देश को निरंतर आगे बढ़ाने वाले मां भारती के सच्चे सपूत नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।”

Kangana ranaut

Kangana ranaut

अभिनेता परेश रावल ने अपनी शुभकामनाओं में लिखा कि “ईश्वर हमारे प्रधानमंत्री को दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।”

Paresh Rawal

Paresh Rawal

रितेश देशमुख ने अपने संदेश में लिखा कि “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को 75वें जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएं। भगवान उन्हें स्वस्थ और लंबी उम्र दें।”

Riteish Deshmukh

Riteish Deshmukh

अभिनेता सोनू सूद ने अपने संदेश में लिखा कि “इतिहास उन्हीं को याद रखता है जो भविष्य की दिशा बदलते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को निरंतर साहस, स्पष्टता और शक्ति की शुभकामनाएं। उनकी यात्रा हमेशा उनकी दृष्टि की तरह निडर बनी रहे।”

 

Sonu Sood

Sonu Sood

ये भी पढ़ेPM Modi 75th Birthday : जन्मस्थान ‘वडनगर’ में विशेष महापूजा, अहमदाबाद में ‘नमोत्सव’ का मेगा इवेंट

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बॉलीवुड से आई ये शुभकामनाएं इस बात का प्रमाण हैं कि कला और राजनीति के बीच भी सम्मान और सराहना का गहरा रिश्ता मौजूद है।

बंगाल