होम = देश = जम्मू रिंग रोड पर भीषण सड़क हादसा: पंजाब रोडवेज बस क्रेन से टकराई, 50 यात्री घायल

जम्मू रिंग रोड पर भीषण सड़क हादसा: पंजाब रोडवेज बस क्रेन से टकराई, 50 यात्री घायल

by | Dec 29, 2025 | देश

Jammu Bus Accident: जम्मू रिंग रोड पर आज एक भयानक सड़क हादसे ने यात्रियों की जिंदगी खतरे में डाल दी। पंजाब से जम्मू आ रही पंजाब रोडवेज की बस अचानक सड़क किनारे खड़ी क्रेन से टकरा गई। हादसे में करीब 50 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 3-4 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, क्रेन का इस्तेमाल सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए किया जा रहा था। बस के टकराने के बाद अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों में डर फैल गया।

घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ है, प्रशासन ने वाहन चालकों से सतर्क और धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

बंगाल