होम = देश = खींचकर रूम में ले गया और किया रेप, गार्ड भी रेपिस्ट के सामने बने असहाय…रूह कंपा रही कोलकाता गैंगरेप पीड़िता की कहानी

खींचकर रूम में ले गया और किया रेप, गार्ड भी रेपिस्ट के सामने बने असहाय…रूह कंपा रही कोलकाता गैंगरेप पीड़िता की कहानी

by | Jun 27, 2025 | देश

Kolkata Rape Case: पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक बार फिर आया गैंगरेप का मामला रूह कंपाने वाला है। राजधानी कोलकाता के कस्बा इलाके में 25 जून की रात को लॉ कॉलेज की एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस बलात्कार मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें एक कॉलेज का पूर्व छात्र और टीएमसी का नेता बताया जा रहा। यह घटना 25 जून की रात में साढ़े 7 बजे से 10 बजकर 50 मिनट के बीच हुई है।

पड़ा घबराहट का दौरा

पीड़िता ने जो शिकायत दर्ज कराई है, उसके मुताबिक पहले उन्होंने यौन संबंध बनाने के इरादे से मजबूर किया। लड़की ने जब इंकार कर दिया तो उसे पीछे धकेल दिया। लड़की रोने लगी और बोली मुझे जाने दो। लड़की रिलेशनशिप में थी और कि मैं अपने बॉयफ्रेंड से बहुत प्यार करती हूं। वो लोग नहीं माने। लड़की को घबराहट का दौरा पड़ा और साँसे फूलने लगी। वो लोग तब भी उसकी मदद नहीं कर रहे थे।

हॉकी स्टिक से मारा

कॉलेज का मेनगेट बंद था, गार्ड असहाय खड़ा था। वो मदद नहीं कर पाया। इसके बाद लड़की को रूम में ले गए। लड़की ने तीनों आरोपियों के पैर छुए। इसके बाद लड़की को गार्ड रूम में ले जाया गया। उन्होंने कपड़े उतारकर रेप करना शुरू कर दिया। आरोपी ने रेप के दौरान वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। धमकी दी गई कि उसके बॉयफ्रेंड और माता-पिता को मार देंगे। रेप के बाद जब लड़की बाहर निकल रही थी तो हॉकी स्टिक से मारा।

क्या बोली पुलिस

पुलिस के मुताबिक आरोपियों में 31 वर्षीय मोनोजीत मिश्रा (कॉलेज के पूर्व इकाई अध्यक्ष), 19 वर्षीय जैब अहमद और 20 वर्षीय प्रमित मुखर्जी (प्रमित मुखोपाध्याय) शामिल हैं। मोनोजीत और अहमद को 26 जून की शाम कोलकाता में सिद्धार्थ शंकर शिशु रॉय उद्यान के सामने तालबगान क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। तीसरे आरोपी प्रमित को 27 जून को रात 12.30 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों को अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने अगले मंगलवार तक तीनों को पुलिस हिरासत में रखने की अनुमति दी है।

 

अहमदाबाद जगन्नाथ रथयात्रा में अचानक बेकाबू हुआ हाथी, भक्तों पर कर दिया हमला