होम = PM Modi = Happy Independence Day : पीएम मोदी ने सवाल उठाते हुए कहा…

Happy Independence Day : पीएम मोदी ने सवाल उठाते हुए कहा…

by | Aug 15, 2025 | PM Modi, देश

Happy Independence Day : 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एक दृढ़ आत्मनिर्भरता और तकनीकी साक्षरता का संदेश दिया। उन्होंने कहा आज IT का युग है, डेटा की ताकत है। क्या समय की मांग नहीं है कि ऑपरेटिंग सिस्टम से लेकर साइबर सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तक सारी चीजें हमारी अपनी हों। जिन पर हमारे ही लोगों का सामर्थ्य जुटा हुआ हो।

उन्होंने विशेष रूप से देशवासियों, और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि “मेड इन इंडिया” फाइटर जेट के लिए प्रयुक्त जेट इंजन भी भारत में विकसित और निर्मित हो।

पीएम मोदी ने सवाल उठाया और कहा

“क्या हमारा मेड-इन-इंडिया फाइटर जेट्स के लिए इंजन भारत में होना चाहिए, या नहीं?” पीएम मोदी ने यह रेतोरिक सवाल उठाते हुए आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम की परिकल्पना दिखाई।

ये भी पढ़े : Happy Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस पर केसरिया पगड़ी-जैकेट में दिखें पीएम मोदी

संकटों और चुनौतियों के समय में देश को बाहरी निर्भरता से मुक्त होना है। रक्षा क्षेत्र इसके पहले उदाहरण हैं, जहाँ स्वदेशी तकनीकों को अपनाना जरूरी है। प्रधानमंत्री ने ‘दाम कम, दम ज्यादा’ की संकल्पना को दोहराते हुए कहा कि गुणवत्ता और किफ़ायत साथ-साथ होनी चाहिए, यह आत्मनिर्भरता का मंत्र है।

उन्होंने आगे कहा कि आने वाला युग EV का है, क्या EV बैट्री हम नहीं बनाएंगे, हम निर्भर रहेंगे? सोलर पैनल्स की बात हो, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए जिन चीजों की आवश्यकता है, वो हमारी होनी चाहिए। मैं ये कहने की हिम्मत इसलिए करता हूं, क्योंकि मुझे देश के नौजवानों के सामर्थ्य पर भरोसा है।

ये भी पढ़े : Happy Independence Day : पीएम मोदी ने कहा — “डक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी संविधान के लिए बलिदान देने वाले पहले महापुरुष थे”

विश्व पर निर्भरता को कम करने को लेकर अपील

विश्व पर निर्भरता को कम करने के लिए उन्होंने सेमीकंडक्टर, स्पेस टेक्नोलॉजी, साइबर सुरक्षा, AI , और उन्नत ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में भी स्वदेशी तकनीकों के विकास की अपील की।

परराष्ट्र मामलों में उन्होंने पाकिस्तान को एक स्पष्ट संदेश दिया कि “सिन्धु जल समझौता” के वर्तमान स्वरूप को अब भारत स्वीकार्य नहीं है, और भारत की नदियों का पानी केवल भारत के किसानों का हक है। इसके साथ ही, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना की वीरता को सलाम करते हुए बताया कि आत्मनिर्भरता ने दुश्मनों को उनके अनुमान से कहीं आगे ध्वस्त कर दिया।

बंगाल