Happy Independence Day 2025: पूरा भारतवर्ष आज देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे गौरव के साथ मना रहा है। इस मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12वीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराया है।

केसरिया पगड़ी और गमछा के साथ अलग ही अंदाज
79वें स्वतंत्रता दिवस पर इस बार पीएम मोदी खास परिधान में नजर आए। अबकी बार पीएम मोदी की पगड़ी का रंग केसरिया है और उन्होंने सफेद कुर्ते के साथ नारंगी रंग की नेहरू जैकेट पहनी है और साथ ही गमछा भी लिया है।
बता दें कि हर बार पीएम मोदी के साफा बांधने का अंदाज सबसे ज्यादा आकर्षक होता है। साल 2014 से लेकर इस बार 2025 तक पीएम मोदी का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है।
महात्मा गांधी की समाधि पर फूल चढ़ाए
पीएम मोदी का पहला लुक राजघाट से सामने आया, जहां पहुंचकर उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि पर फूल चढ़ाए और राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। हमेशा की तरह इस बार भी पीएम मोदी अपने खास अंदाज में पहुंचे और इस दौरान उनका लुक काफी शानदार दिखा।
पीएम मोदी हर इवेंट में अपने लुक को लेकर चर्चा में रहते हैं। जब भी पीएम मोदी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किला पहुंचते हैं तो उनका लुक काफी अलग रहता है। खासतौर से उनकी पगड़ी का लुक हमेशा चर्चा में रहता है। साल 2024 में आजादी की 78वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी केसरी, हरे और पीले रंग के पगड़ी में नजर आए। इस पगड़ी के साथ उन्होंने सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा और नीले रंग की सदरी पहनी।
ये भी पढ़े : Independence Day 2025 : इतिहास, महत्व और 79वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न

