होम = देश = Happy Independence Day 2025: PM मोदी ने लाल किले से किया ‘Sudarshan chakra’ मिशन का ऐलान

Happy Independence Day 2025: PM मोदी ने लाल किले से किया ‘Sudarshan chakra’ मिशन का ऐलान

by | Aug 15, 2025 | देश

Sudarshan chakra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से राष्ट्र सुरक्षा को लेकर बड़ा ऐलान किया है। 79वें स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की कि भारत ‘सुदर्शन चक्र’ मिशन लॉन्च करेगा।

‘सुदर्शन चक्र’ पावरफुल वेपन सिस्टम

उन्होंने कहा कि मिशन ‘सुदर्शन चक्र’(Sudarshan chakra) पावरफुल वेपन सिस्टम होगा, जो दुश्मन के हमले को ध्वस्त करेगा और साथ ही कई गुना ज्यादा दुश्मन पर हिटबैक भी करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया कि अगले 10 साल यानी 2035 तक देश के प्रमुख स्थलों, सामरिक व नागरिक क्षेत्रों और धार्मिक केंद्रों को टेक्नोलॉजी के नए प्लेटफॉर्म से सुरक्षा का कवच दिया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा यह सुरक्षा का कवच लगातार विस्तार होता जाए, देश का हर नागरिक सुरक्षित महसूस करे, किसी भी प्रकार की तकनीक हम पर वार करने आए, हमारी तकनीक उससे बेहतर सिद्ध हो, इसलिए अगले 10 साल में यानी 2035 तक राष्ट्रीय सुरक्षा कवच का विस्तार करना चाहता हूं। पीएम मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2025) पर संकल्प लिया है कि वह सुरक्षा कवच को मजबूती देना चाहते हैं और आधुनिक बनाना चाहते हैं।

श्रीकृष्ण से प्रेरणा पाकर चुना सुदर्शन चक्र

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, “भगवान श्रीकृष्ण से प्रेरणा पाकर उनका जो सुदर्शन चक्र (Sudarshan chakra) था, उस राह को चुना है। महाभारत की लड़ाई में श्रीकृष्ण ने अपने सुदर्शन चक्र से सूर्य के प्रकाश को रोक दिया था और दिन में ही अंधेरा कर दिया था। उस समय जयद्रथ का वध करने की अपनी शपथ को अर्जुन पूर्ण कर पाए थे। वह सुदर्शन चक्र के पराक्रम और रणनीति का परिणाम था। अब देश सुदर्शन चक्र मिशन लॉन्च करेगा।”

ये भी पढ़े : Happy Independence Day 2025: तिरंगा रंगों के फूलों से सजे ‘बाबा विश्वनाथ’, ‘जय हिंद’ के नारे से गूंजा धाम

बंगाल