Gurugram News :यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) के साइबर सिटी स्थित घर के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। बदमाशों के दो दर्जन से ज्यादा गोलियां बरसाने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है।
मौके पर पहुंचे बड़े अधिकारी
एल्विश यादव अपने यूट्यूब और सोशल मीडिया एक्टिविटी के लिए काफी मशहूर हैं। फायरिंग के बाद तुरंत गुरुग्राम पुलिस के बड़े अधिकारी वहां पहुंचे और जांच शुरू की। वारदात के समय घर में मौजूद रहने वालों की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस ने पूछताछ की ।
मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को घेर लिया और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी (CCTV) कैमरों को खंगालना शुरू किया है। अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है।
इससे पहले भी बॉलीवुड सिंगर फाजिलपुरिया पर फायरिंग
इससे पहले भी बॉलीवुड सिंगर फाजिलपुरिया पर फायरिंग हो चुकी है। दो बड़े सोशल मीडिया स्टार्स पर हुई ताबड़तोड़ वारदातों ने पुलिस की पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा दिए हैं। लगातार बढ़ती ऐसी घटनाएं इलाके की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रही हैं।
एल्विश के घर पर हुए इस हमले से फैंस को चिंता में डाल दिया है। गुरुग्राम में एल्विश यादव के घर हुई फायरिंग ने सभी को हैरान कर दिया है। पुलिस मामले की की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश जारी है। ऐसे घटनाक्रम इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।
ये भी पढ़े : सुबह सूर्य को जल चढ़ाएं और पाएं जीवन में ऊर्जा, सम्मान और भाग्य में सुधार

