होम = देश = राहुल गांधी के चुनावी धांधली आरोप का ग्राउंड जीरो: बेंगलुरु के महादेवपुरा में 2022 में भी हुआ था वोटर लिस्ट विवाद

राहुल गांधी के चुनावी धांधली आरोप का ग्राउंड जीरो: बेंगलुरु के महादेवपुरा में 2022 में भी हुआ था वोटर लिस्ट विवाद

by | Aug 8, 2025 | देश

Rahul Gandhi: बेंगलुरु के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में वोटर सूची में धांधली के आरोप कोई नई बात नहीं हैं। साल 2022 में भी इस क्षेत्र में मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद कांग्रेस ने यहां के वोटिंग पैटर्न पर विशेष ध्यान देना शुरू किया।

राहुल गांधी ने लगाए आरोप

लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की कथित “वोट चोरी” की रणनीति को लेकर कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि भाजपा ने महादेवपुरा क्षेत्र में 1,00,250 फर्जी वोट डलवाकर बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा सीट पर जीत हासिल की।

कांग्रेस की तरफ से बताए गए आंकड़ों में 11,965 फर्जी वोटर, 40,009 नकली पते वाले मतदाता और 10,452 मतदाता ऐसे हैं जो कुछ गिने-चुने पते पर दर्ज हैं। इन आंकड़ों के आधार पर कांग्रेस 9 अगस्त को बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन करने जा रही है।

क्या है 2022 का विवाद?

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, महादेवपुरा की सूचियो का चयन मतदाता धोखाधड़ी के पैटर्न का व्याख्या करने के लिए किया गया था, क्योंकि 2022 में इस चुनाव क्षेत्र में मतदाता डेटा एकत्र करने की प्रकिया को लेकर विवाद हुआ था। एक कांग्रेस नेता ने कहा, “यह 2022 की चिलुमे घटना है जिसके परिणाम के तौर पर यह आरोप लगाया गया है।”

उस समय भाजपा सत्ता में थी और शहर के नगर निगम, बीबीएमपी द्वारा महादेवपुरा और दो अन्य सीटों पर मतदाता डेटा एकत्र करने का ठेका “चिलुमे ग्रुप” नामक एक निजी फर्म को दिए जाने पर विवाद छिड़ गया था। उस समय, कांग्रेस के राज्य प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मतदाता सूचियों में हेराफेरी के प्रयास होने का आरोप लगाया था।

महादेवपुरा क्षेत्र में लोगों के लिए दिए गए किफायती घर

महादेवपुरा क्षेत्र की सामाजिक बनावट और राजनीतिक पृष्ठभूमि को देखते हुए यह क्षेत्र प्रवासी मजदूरों और नए आने वाले लोगों के लिए किफायती घरों और बुनियादी सुविधाओं का मुख्य केंद्र रहा है। यह क्षेत्र कभी विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा था, लेकिन 2008 में इसे अलग कर नई सीट के रूप में गठित किया गया।

ये भी पढ़े: रिटायरमेंट के एक दिन बाद सरकारी आवास खाली कर दूंगा : CJI गवई

2024 में कितने नंबर से जीती थी भाजपा

2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार P.C. Mohan ने महज 32,707 वोटों से जीत दर्ज की जो अब तक की सबसे कम बढ़त रही है। इससे पहले उन्होंने 2009 में 35,218, 2014 में 1.37 लाख और 2019 में 70,968 वोटों से जीत हासिल की थी। हर बार भाजपा को सर्वाधिक समर्थन महादेवपुरा और केआर पुरा से ही मिला।

बंगाल