Gold-Silver Price Today: देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सोना और चांदी ने निवेशकों को चौंका दिया है। चांदी की कीमतें पहली बार 2 लाख रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गई हैं, जबकि सोने ने भी नया रिकॉर्ड कायम किया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, हाल ही में फेड की ओर से ब्याज दरों में कटौती, सप्लाई में कमी और अमेरिका द्वारा मैक्सिको पर लगाए गए 50% टैरिफ ने कीमतों में तेजी का कारण बना।
कितना आया उतार-चढ़ाव
MCX के आंकड़ों के अनुसार, चांदी ने कारोबारी सत्र में 1,420 रुपए की तेजी के साथ 2,00,362 रुपए प्रति किलो का रिकॉर्ड स्तर छू लिया। हालांकि दोपहर 3:15 बजे यह मामूली गिरावट के साथ 1,98,896 रुपए पर कारोबार कर रही थी। दिसंबर में चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। नवंबर के अंत में चांदी 1,74,981 रुपए प्रति किलो थी, जो अब तक 25,381 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज कर चुकी है।
चांदी के बढ़ते दाम
सोने की कीमतों ने भी निवेशकों को खुश किया। एमसीएक्स पर सोना 1,642 रुपए की तेजी के साथ 1,34,111 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दिसंबर के महीने में सोने की कीमत में 3,649 रुपए का इजाफा हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा रुझान इसी तरह बना रहा तो साल 2026 की पहली छमाही में चांदी के दाम 2.50 लाख रुपए तक पहुंच सकते हैं। बाजार में बढ़ती मांग, वैश्विक टैरिफ और आर्थिक नीतियों का असर निवेशकों के लिए बड़े अवसर पैदा कर रहा है, लेकिन मुनाफावसूली के चलते कभी-कभी कीमतों में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलता है।
इस रिकॉर्ड बढ़ोतरी ने निवेशकों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं, लेकिन विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं कि तेज वृद्धि के बीच सतर्क निवेश करना जरूरी है।
ये भी पढ़े: ममता बनर्जी का विवादित बयान, बंगाल में SIR को लेकर राजनीतिक उठा-पटक, 58 लाख वोटर खतरे में…

