होम = देश = गोवा अग्निकांड में बड़ा मोड़ : लूथरा ब्रदर्स ने गिरफ्तारी से बचने की ठानी, रोहिणी कोर्ट में लगाई गुहार

गोवा अग्निकांड में बड़ा मोड़ : लूथरा ब्रदर्स ने गिरफ्तारी से बचने की ठानी, रोहिणी कोर्ट में लगाई गुहार

by | Dec 10, 2025 | देश

Goa fire incident : गोवा के नाइट क्लब अग्निकांड मामले के मुख्य आरोपी लूथरा ब्रदर्स अब गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट का रुख कर गए हैं। नाइट क्लब ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा, जो पहले विदेश भाग गए थे, ने दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है। यह याचिका उन्होंने अपने वकील के जरिए दाखिल की है और कोर्ट से जमानत की मांग की गई है।