होम = देश = Google’s Diwali Dhamaka : 11₹ में पाएं 2TB क्लाउड स्टोरेज और Gemini AI टूल्स, जानिए पूरा ऑफर

Google’s Diwali Dhamaka : 11₹ में पाएं 2TB क्लाउड स्टोरेज और Gemini AI टूल्स, जानिए पूरा ऑफर

by | Oct 18, 2025 | देश

Google’s Diwali Dhamaka : दिवाली से पहले गूगल ने अपने यूज़र्स के लिए शानदार तोहफा पेश किया है। कंपनी ने एक लिमिटेड पीरियड ऑफर लॉन्च किया है, जिसके तहत यूज़र्स को सिर्फ ₹11 में क्लाउड स्टोरेज के साथ एआई टूल्स का फायदा मिलेगा। यह ऑफर 31 अक्टूबर 2025 तक के लिए वैध है और सिर्फ नए Google One यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। यानी जिन्होंने पहले कभी Google One सब्सक्रिप्शन नहीं लिया है।

11₹ में 3 महीने तक स्टोरेज और AI फीचर्स

इस स्पेशल दिवाली ऑफर में गूगल 100GB से लेकर 2TB तक के स्टोरेज प्लान्स बेहद कम कीमत पर दे रहा है। सामान्य दिनों में जहां Google One का 100GB प्लान ₹130 प्रति माह और 2TB वाला AI Pro प्लान ₹1,950 प्रति माह में मिलता है, वहीं अब यह सभी प्लान सिर्फ ₹11 में पूरे तीन महीनों के लिए मिल रहे हैं। यानी, इस ऑफर से यूज़र्स को करीब ₹5,800 से ज्यादा की बचत हो सकती है।

AI Pro प्लान के शानदार फायदे

गूगल का AI Pro प्लान सबसे एडवांस पैक है, जिसमें 2TB क्लाउड स्टोरेज के साथ यूज़र्स को Gemini 2.5 Pro तक की एक्सेस दी जा रही है। इसके जरिए आप Gmail, Google Docs, और Google Vids जैसे ऐप्स में एआई टूल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही, हर महीने 1000 AI क्रेडिट्स और कई स्मार्ट फीचर्स भी मिलेंगे।

सालाना प्लान पर भी भारी बचत

जो यूज़र्स लंबे समय के लिए प्लान लेना चाहते हैं, उनके लिए भी गूगल ने बचत का मौका दिया है। दिवाली ऑफर में 100GB वाला सालाना प्लान ₹1,000 से कम और 2TB वाला प्रीमियम प्लान ₹5,000 से कम में उपलब्ध है। इससे यूज़र्स को लगभग 37% तक की बचत मिल रही है।

ये भी पढ़े भारत को मिला नया स्वदेशी तेजस MK1A, भरी पहली उड़ान, राजनाथ सिंह बोले-“आत्मनिर्भर भारत की बड़ी छलांग”

सीमित समय का मौका

यह दिवाली ऑफर सिर्फ तीन महीने के लिए है, लेकिन ₹11 में इतने बेहतरीन फीचर्स और स्टोरेज पाना किसी बड़े डील से कम नहीं। यूज़र्स चाहें तो कभी भी प्लान कैंसल कर सकते हैं।