Free Rail Yatra: देश के वीर सैनिकों के सम्मान में केंद्र सरकार ने एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब सेना, नौसेना और वायुसेना के वीरता पदक पाने वाले जांबाजों को भारतीय रेलवे में आजीवन मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। यह कदम न सिर्फ सम्मान का प्रतीक है, बल्कि सैनिकों के मनोबल को मजबूत करने की दिशा में भी अहम माना जा रहा है।
AC कोच में आजीवन मुफ्त यात्रा
सरकार के नए आदेश के तहत वीरता पदक विजेता सैनिक अब फर्स्ट क्लास, सेकेंड एसी (2AC) और एसी चेयर कार में बिना किसी शुल्क के यात्रा कर सकेंगे। इतना ही नहीं, उनके साथ एक सहयोगी (कंपैनियन) को भी मुफ्त यात्रा की अनुमति दी गई है।
परिवार को भी मिलेगा लाभ
इस योजना का दायरा सिर्फ सैनिकों तक सीमित नहीं रखा गया है। उनके परिवार को भी इसमें शामिल किया गया है।
• जीवनसाथी (पति या पत्नी)
• शहीद सैनिकों के विधवा या विधुर (पुनर्विवाह तक)
• अविवाहित शहीदों के माता-पिता
यानी यह सुविधा पूरे परिवार को सम्मान देने का एक प्रयास है।
अब ज्यादा पदक विजेता होंगे शामिल
अब तक यह सुविधा केवल देश के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार पाने वाले सैनिकों जैसे परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र तक सीमित थी।
लेकिन अब सरकार ने सेना मेडल, नौसेना मेडल और वायुसेना मेडल (वीरता) पाने वाले जवानों को भी इस श्रेणी में शामिल कर लिया है।
मनोबल बढ़ाने वाला बड़ा कदम
विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला सशस्त्र बलों के जवानों के लिए गर्व और सम्मान का प्रतीक है। यह संदेश देता है कि देश अपने वीरों के योगदान को कभी नहीं भूलता।
जल्द जारी होंगे लाइफटाइम पास
रेलवे प्रशासन जल्द ही पात्र सैनिकों और उनके परिवारों के लिए कॉम्प्लिमेंट्री लाइफटाइम रेल पास या कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू करेगा, जिससे वे इस सुविधा का लाभ आसानी से उठा सकें।
सम्मान का असली हकदार मिला हक
यह फैसला सिर्फ एक सुविधा नहीं, बल्कि उन बहादुर सैनिकों के प्रति देश की कृतज्ञता है, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना देश की रक्षा की।
ये भी पढ़ें: 1 अप्रैल से बदलने जा रहे हैं नियम! LPG से ATM तक… आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

