Vikshit Bharat 2047 Conclave : 2047 तक विकसित भारत का सपना पूरा करने के लक्ष्य से प्रेरित, News India 24×7 के ‘Vikshit Bharat @2047’ कॉन्क्लेव में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी शामिल होंगे। पूरे देश में सड़कों, राजमार्गों और एक्सप्रेसवे के निर्माण और विस्तार में उनकी सक्रिय भूमिका ने देश की आधारभूत संरचना को पहले से मजबूत किया है।
10 ट्रिलियन का नया पैकेज
गडकरी ने हाल ही में घोषणा की है कि अगले कुछ वर्षों में 25,000 किलोमीटर से अधिक दो‑लेन राजमार्गों को चौड़ा कर चार‑लेन किया जाएगा, और 16,000 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों को छह‑लेन में विस्तारित किया जाएगा – इसके लिए ₹10 ट्रिलियन का पैकेज तैयार किया गया है। साथ ही, पिछले पाँच सालों में सड़क, हाइवेज व शिपिंग खंडों में कुल ₹17 लाख करोड़ से अधिक का निवेश हुआ।
देशभर में तेज और सुरक्षित आवागमन
इतना ही नहीं – देश में उच्च‑स्पीड एक्सप्रेसवे नेटवर्क का निर्माण भी तेजी से हो रहा है। कुल 8,391 किलोमीटर के एक्सेस-कंट्रोल्ड हाई-स्पीड कॉरिडोर के प्रोजेक्ट में से अब तक 5,110 किलोमीटर काम पूरा हो चुका है। इस विस्तार के कारण देश के विभिन्न हिस्सों के बीच आवागमन आसान, सुरक्षित और तेज़ हुआ है।
गडकरी लाएंगे अमेरिका स्तर की कनेक्टिविटी
नितिन गडकरी का लक्ष्य – अगले दो वर्षों में भारत का सड़क नेटवर्क गुणवत्ता और गति के मामले में अमेरिका को भी पीछे छोड़ देगा।

