होम = देश = Mann Ki Baat : राम मंदिर से अंतरिक्ष तक…पीएम मोदी ने नवंबर में देश की बड़ी उपलब्धियों का किया जिक्र

Mann Ki Baat : राम मंदिर से अंतरिक्ष तक…पीएम मोदी ने नवंबर में देश की बड़ी उपलब्धियों का किया जिक्र

by | Nov 30, 2025 | देश

Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 128वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने नवंबर महीने की कुछ महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक उपलब्धियों का जिक्र किया।

संविधान दिवस और वंदे मातरम् के 150 साल

प्रधानमंत्री ने बताया कि 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर संसद के सेंट्रल हॉल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिन्होंने देश को लोकतांत्रिक मूल्यों की याद दिलाई। इसके साथ ही वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश में भव्य कार्यक्रमों की शुरुआत हुई।

ऐतिहासिक घटनाओं का जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर परिसर में धर्मध्वजा का आरोहण और कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में पंचजन्य स्मारक का लोकार्पण जैसी घटनाएं इस महीने हुई। उन्होंने इसे देश के इतिहास और संस्कृति के लिए महत्वपूर्ण बताया।

हैदराबाद में LEAP इंजन MRO सुविधा का उद्घाटन

प्रधानमंत्री ने हैदराबाद में दुनिया की सबसे बड़ी LEAP इंजन MRO सुविधा का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह भारत को वैश्विक एविएशन में और मजबूत बनाएगी।

INS ‘माहे’ को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया

पीएम मोदी ने बताया कि INS ‘माहे’ को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है। उन्होंने इसके स्वदेशी डिजाइन और पारंपरिक महत्व का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह नौसेना की आत्मनिर्भरता को बढ़ाने में मदद करेगा।

स्पेस सेक्टर में प्रगति

प्रधानमंत्री ने अंतरिक्ष क्षेत्र की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि Skyroot के ‘Infinity Campus’ ने भारत की नई उड़ान और नवाचार की ताकत दुनिया के सामने दिखाई है।

खाद्यान्न उत्पादन में रिकॉर्ड

पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने इस साल 357 मिलियन टन का खाद्यान्न उत्पादन किया, जो पिछले 10 साल में 100 मिलियन टन अधिक है। इसे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया गया।

ये भी पढ़े : नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नई FIR, करोड़ों की संपत्ति पर साजिश का आरोप

उत्तराखंड में सर्दियों का पर्यटन और खेल प्रतियोगिताएं

प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में औली, मुनस्यारी, चोपटा और डेयारा जैसे पर्यटन स्थल लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिथौरागढ़ में High Altitude Ultra Run Marathon का आयोजन किया गया, जिसमें 18 राज्यों से 750 से ज्यादा एथलीट्स ने भाग लिया। इसे राज्य के पर्यटन और खेल क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि बताया गया।

बंगाल