होम = देश = सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश को विपक्ष ने बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, जानें कौन हैं बी. सुदर्शन रेड्डी

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश को विपक्ष ने बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, जानें कौन हैं बी. सुदर्शन रेड्डी

by | Aug 19, 2025 | देश

INDIA bloc Vice Presidential candidate :  विपक्षी गठबंधन इंडिया ने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी के नाम की घोषणा की है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस निर्णय की जानकारी दी, जिसमें बताया गया कि विपक्षी दलों ने एकमत होकर जस्टिस रेड्डी के नाम पर सहमति जताई है.

21 अगस्त को नामांकन दाखिल करेंगे रेड्डी

विपक्षी नेताओं ने दिल्ली स्थित 10 राजाजी मार्ग पर एक बैठक आयोजित की, जहां उन्होंने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर विचार-विमर्श किया. बैठक के बाद जस्टिस रेड्डी के नाम की औपचारिक घोषणा की गई. जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी का मुकाबला एनडीए के उम्मीदवार पूर्व राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन से होगा. रेड्डी अपना नामांकन 21 अगस्त को दाखिल करेंगे.

कौन हैं जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी

जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी का जन्म 8 जुलाई, 1946 को हुआ था. उन्होंने 27 दिसंबर, 1971 को आंध्र प्रदेश बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण कराया. आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में रिट और सिविल मामलों में उन्होंने लंबा अनुभव प्राप्त किया और 1988-90 के दौरान सरकारी वकील के रूप में भी काम किया. इसके बाद 1990 में वह केंद्र सरकार के अतिरिक्त स्थायी वकील बने.

उन्होंने उस्मानिया विश्वविद्यालय के कानूनी सलाहकार के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं. 2 मई, 1995 को उन्हें आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट का स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया. इसके बाद 2005 में गौहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने और 2007 में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में अपनी सेवाएं दीं. जस्टिस रेड्डी 2011 में सेवानिवृत्त हुए.

बंगाल