Urjit Patel : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल को इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड(IMF) में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया है।
केंद्र सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक यह नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है। कार्मिक मंत्रालय की ओर से 28 अगस्त को जारी आदेश में कहा गया कि कैबिनेट की अपॉइंटमेंट्स कमेटी ने उर्जित पटेल की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। अब वे IMF में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
सितंबर 2016 में रघुराम राजन के बाद उर्जित पटेल ने 24वें गवर्नर के तौर पर 4 सितंबर 2026 को रिजर्व बैंक की कमान संभाली थी। हालांकि दिसंबर 2018 में उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले ही इस्तीफा दे दिया था। उस समय उन्होंने निजी कारणों का हवाला दिया था। वे 1990 के बाद केद्रीय बैंक के पहले ऐसे गवर्नर बने जिन्होंने कार्यकाल पूरा होने से पहले पद छोड़ दिया।
डॉ. पटेल की शैक्षणिक पृष्ठभूमि बेहद मजबूत रही है। उन्होंने येल यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री ली, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से एम.फिल किया और यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से बीएससी की पढ़ाई की। सरकार की तरफ से उनकी नियुक्ति ऐसे समय में की गई है जब मौजूदा एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (इंडिया) कृष्णमूर्ति वी. सुब्रमण्यम का कार्यकाल अप्रत्याशित तौर पर छह महीने पहले ही खत्म कर दिया गया।
ये भी पढ़े : PM Modi Japan Visit: TOKYO पहुंचे पीएम मोदी, भारतीय लोगों ने किया भव्य स्वागत

