होम = Breaking = 5 राज्यों में चुनावी बिगुल! बंगाल में दो चरण, असम-केरल समेत चार राज्यों में एक साथ वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

5 राज्यों में चुनावी बिगुल! बंगाल में दो चरण, असम-केरल समेत चार राज्यों में एक साथ वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

Election 2026 Date Announcement: देश की सियासत को गर्माने वाला बड़ा ऐलान हो गया है। Election Commission of India ने पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। रविवार को नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पूरे चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी।

824 विधानसभा सीटों पर मतदान

घोषणा के मुताबिक पांचों राज्यों में कुल 824 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इनमें से चार राज्यों में एक ही चरण में वोटिंग होगी, जबकि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान कराया जाएगा। सभी राज्यों के नतीजे 4 मई को एक साथ घोषित किए जाएंगे।

बंगाल में दो चरणों में मतदान

सबसे बड़ा चुनावी मुकाबला West Bengal में देखने को मिलेगा। यहां कुल 294 विधानसभा सीटें हैं और चुनाव दो चरणों में कराया जाएगा।

• पहला चरण: 23 अप्रैल- 152 सीटों पर मतदान
• दूसरा चरण: 29 अप्रैल- 142 सीटों पर मतदान

दोनों चरणों के वोटों की गिनती 4 मई को होगी।

असम, केरल और पुडुचेरी में एक साथ मतदान

Assam, Kerala और Puducherry में चुनाव एक ही चरण में कराया जाएगा।

• मतदान की तारीख: 9 अप्रैल
• नतीजे: 4 मई

तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोटिंग

दक्षिण भारत के अहम राज्य Tamil Nadu में भी चुनाव एक ही चरण में कराया जाएगा।

• मतदान: 23 अप्रैल
• नतीजे: 4 मई

कितने मतदाता करेंगे मतदान?

चुनाव आयोग के मुताबिक इन पांचों राज्यों में कुल करीब 17.4 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। राज्यों के हिसाब से मतदाताओं की संख्या इस प्रकार है-

• असम: लगभग 2.50 करोड़
• केरल: लगभग 2.70 करोड़
• पुडुचेरी: करीब 9.44 लाख
• तमिलनाडु: लगभग 5.67 करोड़
• पश्चिम बंगाल: करीब 6.44 करोड़

2 लाख से ज्यादा पोलिंग स्टेशन

चुनाव को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए पूरे पांच राज्यों में लगभग 2.19 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इनमें से 80 हजार से अधिक पोलिंग स्टेशन केवल पश्चिम बंगाल में होंगे। चुनाव आयोग ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग और निगरानी व्यवस्था की जाएगी, ताकि चुनाव पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ हो सकें।

25 लाख से ज्यादा चुनाव कर्मी होंगे तैनात

मुख्य चुनाव आयुक्त के अनुसार इस विशाल चुनाव प्रक्रिया को संभालने के लिए लगभग 25 लाख चुनाव कर्मियों और अधिकारियों को तैनात किया जाएगा। इनमें शामिल हैं-

• 15 लाख पोलिंग अधिकारी
• करीब 8.5 लाख सुरक्षा कर्मी

इनकी मदद से मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने की कोशिश की जाएगी।

मतदाताओं से मतदान करने की अपील

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग पूरी तरह तैयार है और हर मतदाता का स्वागत करने के लिए तत्पर है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और गर्व के साथ अपना वोट डालें।

ये भी पढ़ें: Gold-Silver Prices: जंग के साए में सोना-चांदी का खेल! कहीं तेजी, कहीं गिरावट, जानिए आज आपके शहर में क्या हैं ताज़ा दाम

बंगाल