होम = देश = “समुद्र की आंख” कल होगा लॉन्च: अब आसमान से दिखेगा हर दुश्मन का कदम, भारत के लिए महत्वपूर्ण ऐतिहासिक पल

“समुद्र की आंख” कल होगा लॉन्च: अब आसमान से दिखेगा हर दुश्मन का कदम, भारत के लिए महत्वपूर्ण ऐतिहासिक पल

by | Nov 1, 2025 | देश

Eye Of The Sea: भारत कल यानी 2 नवंबर 2025 को इतिहास रचने जा रहा है। श्रीहरिकोटा से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का सबसे ताकतवर रॉकेट LVM3-M5 उड़ान भरेगा और अंतरिक्ष में भेजेगा CMS-03 नाम का नया संचार उपग्रह, जिसे भारतीय नौसेना की “समुद्री आंख” कहा जा रहा है। यह मिशन न सिर्फ तकनीकी उपलब्धि है, बल्कि भारत की रक्षा रणनीति को नया धार देने वाला कदम भी है।

सबसे भारी संचार उपग्रह CMS-03

CMS-03, जिसे GSAT-7R के नाम से भी जाना जाता है, का वजन करीब 4400 किलोग्राम है। यह भारत का अब तक का सबसे भारी संचार उपग्रह है। इसे जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (GTO) में स्थापित किया जाएगा, जहां से यह जियोस्टेशनरी कक्षा में जाकर पृथ्वी के ऊपर स्थायी निगरानी रखेगा। इसकी कार्य अवधि सात साल होगी, और यह भारतीय मुख्यभूमि से लेकर हिंद महासागर, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी तक संचार कवरेज देगा। इस उपग्रह की सबसे बड़ी ताकत है इसका मल्टी-बैंड सिस्टम, जो कई प्रकार की रेडियो तरंगों पर काम करता है। यह नौसेना को रीयल-टाइम डेटा, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और सुरक्षित इंटरनेट कनेक्शन देगा यहां तक कि समुद्र में सैकड़ों किलोमीटर दूर मौजूद जहाजों और पनडुब्बियों तक भी।

ऑपरेशन सिंदूर से सीखा सबक

मई 2025 में हुए ऑपरेशन सिंदूर ने भारत को सिखाया कि आधुनिक युद्ध में सबसे अहम है सटीक और सुरक्षित संचार। उस समय वायुसेना, थलसेना और नौसेना के बीच तालमेल में तकनीकी देरी आई थी। यही वजह रही कि अब सरकार ने 3 अरब डॉलर के हाई-सिक्योरिटी सैटेलाइट नेटवर्क प्रोजेक्ट को तेज़ी से आगे बढ़ाया। CMS-03 उसी श्रृंखला का पहला कदम है एक ऐसा उपग्रह जिसे दुश्मन जाम या हैक नहीं कर सकेगा।

लॉन्च की तैयारी पूरी

26 अक्टूबर को CMS-03 को LVM3 रॉकेट से जोड़ा गया था और अब यह लॉन्च पैड पर तैयार है। इसका प्रक्षेपण शाम 5:26 बजे सतीश धवन स्पेस सेंटर, श्रीहरिकोटा से होगा। इसरो अपने यूट्यूब चैनल पर इसे लाइव प्रसारित करेगा। CMS-03 के लॉन्च के साथ भारत समुद्र से आसमान तक एक नई सुरक्षा परत बिछाने जा रहा है। यह मिशन ‘ऑपरेशन सिंदूर 2.0’ की नींव माने जा रही है जहां दुश्मन की हर चाल अब भारत की ‘समुद्र की आंख’ से छिप नहीं पाएगी।

ये भी पढ़े – एक्स ने किया पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ के दावे का पर्दाफाश, कश्मीर पर झूठा बयान हुआ बेनकाब

बंगाल