होम = देश = पानी भी हिल न सके… वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का इतिहासिक ट्रायल: 180 किमी/घंटा की रफ्तार में झटके-मुक्त सफर

पानी भी हिल न सके… वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का इतिहासिक ट्रायल: 180 किमी/घंटा की रफ्तार में झटके-मुक्त सफर

by | Dec 31, 2025 | देश

Indian Railways High Speed Train: भारतीय रेलवे ने हाई-स्पीड ट्रेनों के क्षेत्र में एक और मील का पत्थर पार कर लिया है। नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन ने सवाई माधोपुर–कोटा–नागदा सेक्शन पर ट्रायल रन के दौरान 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़कर अपनी तकनीकी मजबूती साबित की। रेल मंत्री ने इसे “नई पीढ़ी की ट्रेन” बताते हुए देश के लिए गर्व का पल करार दिया।

ट्रायल के दौरान केबिन में रखे गए पानी के गिलास बिना किसी हलचल के स्थिर रहे। यह दृश्य दर्शाता है कि ट्रेन का उन्नत सस्पेंशन सिस्टम और डिजाइन यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करेगा। वीडियो में स्पीडोमीटर सीधे 180 किमी/घंटा पर टिके हुए दिखाई देता है।

क्या-क्या है खास सुविधाएं

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने कहा कि यह परीक्षण वंदे भारत स्लीपर के भविष्य के संचालन में निर्णायक सफलता साबित हुआ। मुख्य आयुक्त रेल संरक्षा जनक कुमार गर्ग की निगरानी में किया गया ट्रायल ट्रेन की रफ्तार, राइड क्वालिटी और सुरक्षा मानकों की पूरी जांच का प्रमाण है। वंदे भारत स्लीपर में कुल 16 कोच होंगे, जिनमें स्लीपर और एसी कोच शामिल हैं। इसमें आरामदायक बर्थ, अपग्रेडेड सस्पेंशन, ऑटोमैटिक दरवाजे, आधुनिक टॉयलेट, फायर सेफ्टी उपकरण, सीसीटीवी निगरानी और डिजिटल पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं दी गई हैं।

ट्रेन की तकनीकी सफलता

रेलवे का कहना है कि यह ट्रेन यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का सुरक्षित और आरामदायक अनुभव प्रदान करेगी। 180 किमी/घंटा की रफ्तार पर भी गिलास का पानी का न हिलना इस ट्रेन की तकनीकी सफलता और भारत में विकसित नई पीढ़ी की रेल इंजीनियरिंग की ताकत का प्रतीक है। सफल ट्रायल के बाद वंदे भारत स्लीपर जल्द ही यात्रियों के लिए पटरियों पर दौड़ेगी और लंबी दूरी की यात्रा का नया अनुभव पेश करेगी।

ये भी पढ़ें: KBC 17 में रांची के बिप्लब बिस्वास बने दूसरे करोड़पति, सेकंड में दिया 1 करोड़ के सवाल का जवाब, अमिताभ भी हुए हैरान

बंगाल