Sir Deadline Extension: चुनाव आयोग ने मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) की समय-सीमा 7 दिन बढ़ा दी है। अब 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चल रही यह प्रक्रिया 11 दिसंबर 2025 तक जारी रहेगी। इसके साथ ही ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 16 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी।
पुराने आदेश हुए रद्द
आयोग ने पुराने आदेश को रद्द करते हुए नया शेड्यूल जारी किया है। अब घर-घर सत्यापन से लेकर क्लेम और ऑब्जेक्शन की प्रक्रिया तक सभी चरण नई तारीखों के अनुसार पूरे किए जाएंगे। यह विस्तार उन क्षेत्रों के लिए है जहां SIR पहले से ही चल रही थी। अंडमान-निकोबार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल।
चुनाव आयोग का कहना है कि मतदाता सूची को ज्यादा पारदर्शी, सटीक और सुव्यवस्थित बनाने के लिए यह अतिरिक्त समय बेहद जरूरी था। पहले SIR की अंतिम तिथि 4 दिसंबर थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दिया गया है, जिससे फील्ड टीमों और मतदाताओं दोनों को राहत मिलेगी।
SIR का नया शेड्यूल
• एन्यूमरेशन / घर-घर सत्यापन
11 दिसंबर 2025 तक
• मतदान केंद्रों का पुनर्गठन
11 दिसंबर 2025 तक
• कंट्रोल टेबल अपडेट व ड्राफ्ट रोल तैयार
12–15 दिसंबर 2025
• ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल जारी
16 दिसंबर 2025
• दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि
16 दिसंबर 2025 – 15 जनवरी 2026
• ERO द्वारा निपटारा
16 दिसंबर 2025 – 7 फरवरी 2026
इससे क्या मिलेगा फायदा
मतदाता अब नाम जोड़ने, हटाने या सुधार के लिए अधिक समय पा सकेंगे। BLO और ERO को फील्ड वेरिफिकेशन तथा सुनवाई का अतिरिक्त समय मिलेगा। अंतिम मतदाता सूची पहले से ज्यादा सटीक और बिना किसी गलती के होने की उम्मीद है। इस फैसले से लाखों मतदाताओं और फील्ड अधिकारियों के लिए बड़ी राहत आई है।

