होम = देश = Earthquake Assam: पूर्वोत्तर भारत में भूकंप के झटके, असम में 5.8 की तीव्रता

Earthquake Assam: पूर्वोत्तर भारत में भूकंप के झटके, असम में 5.8 की तीव्रता

by | Sep 14, 2025 | देश

Earthquake Assam : रविवार शाम को असम के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. अधिकारियों के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई. यह घटना शाम करीब 4:41 बजे घटी, और इसका केंद्र उदलगुरी जिले में था.

बंगाल से लेकर भूटान तक डोली धरती

भूकंप का प्रभाव केवल असम तक सीमित नहीं रहा. इसकी तरंगें बंगाल से लेकर भूटान तक महसूस की गईं, जिससे इन क्षेत्रों के लोग भी दहशत में आ गए. हालांकि,अब तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

ये भी पढ़ें : मैच का प्रसारण हुआ तो…आम आदमी पार्टी ने सरकार को घेरा, भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन

संबंधित एजेंसियों को अलर्ट मोड पर

असम सरकार के अधिकारियों ने स्थानीय अधिकारियों को स्थिति पर नजर रखने और संभावित नुकसान का आकलन करने का निर्देश दिया है. साथ ही, उन्हें लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है. भूकंप के झटकों के बाद अब तक कोई बड़ी दुर्घटना या क्षति की जानकारी सामने नहीं आई है. वहीं अधिकारियों ने आगे कहा कि इस भूकंप के बाद किसी भी अन्य आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है.

बंगाल