होम = PM Modi = डच सेमीकंडक्टर कंपनी ASML ने पीएम मोदी की तारीफ, कहा – यूरोप के नेताओं से आसान है भारत के प्रधानमंत्री से मिलना

डच सेमीकंडक्टर कंपनी ASML ने पीएम मोदी की तारीफ, कहा – यूरोप के नेताओं से आसान है भारत के प्रधानमंत्री से मिलना

by | Oct 3, 2025 | PM Modi, देश

PM Modi : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। इस बार डच सेमीकंडक्टर दिग्गज कंपनी एएसएमएल (ASML) के ग्लोबल पब्लिक अफेयर्स के कार्यकारी उपाध्यक्ष फ्रैंक हेम्सकेर्क ने उनकी प्रशंसा की है।

फ्रैंक ने बताया कि हाल ही में एएसएमएल के सीईओ ने पीएम मोदी से तकरीबन दो घंटे लंबी बैठक की थी। इस मुलाकात में प्रधानमंत्री ने न केवल उनकी बातों को गंभीरता से सुना बल्कि कंपनी से सुझाव भी मांगे कि भारत में और क्या बेहतर किया जा सकता है।

पीएम मोदी बेहद सहज

फ्रैंक हेम्सकेर्क ने कहा कि पीएम मोदी से मिलना यूरोप के नेताओं से मिलने की तुलना में कहीं आसान है। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा – “व्हाइट हाउस में किसी वरिष्ठ अधिकारी से मिलना कई बार यूरोपीय कमिश्नर से मिलने की तुलना में ज्यादा सरल होता है।”

उनका मानना है कि यूरोप के नीति-निर्माताओं को पीएम मोदी की कार्यशैली से सीख लेनी चाहिए और कंपनियों के साथ मिलकर निवेश को प्रोत्साहित करना चाहिए।

भारत में सेमीकंडक्टर क्रांति

यह सराहना ऐसे समय आई है जब भारत तेजी से सेमीकंडक्टर उत्पादन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। अगस्त 2025 में पीएम मोदी (PM Modi) को देश में बनी पहली स्वदेशी चिप ‘विक्रम’ भेंट की गई थी, जिसे इसरो की सेमीकंडक्टर प्रयोगशाला ने तैयार किया है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लालकिले से संबोधन में पीएम मोदी ने ऐलान किया था कि “मेड इन इंडिया चिप” इस साल के अंत तक बाजार में उपलब्ध होगी।

76,000 करोड़ रुपये का सेमीकंडक्टर मिशन

केंद्र सरकार ने वर्ष 2021 में भारत सेमीकंडक्टर मिशन की शुरुआत की थी, जिसके लिए 76,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। इसका उद्देश्य देश में सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना है।

ये भी पढ़ेladakh violence : गिरफ्तारी के खिलाफ पत्नी सोनम वांगचुक ने खटखटाए सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे

यूरोपीय कंपनियों से सहयोग

ASML अधिकारी ने यह भी कहा कि यूरोपीय कंपनियों के बीच सहयोग अपेक्षाकृत आसान होता है। उन्होंने फ्रांसीसी एआई फर्म मिस्ट्रल के साथ हाल ही में हुए 1.3 बिलियन यूरो के सौदे का जिक्र किया और कहा कि यह साझेदारी इसलिए सहज रही क्योंकि दोनों पक्ष यूरोपीय हैं और एक-दूसरे की कार्यप्रणाली को अच्छी तरह समझते हैं।

Tags : PM Modi

बंगाल