DRDO Test : भारत निरंतर अपनी रक्षा क्षमता को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है। डीआरडीओ (DRDO) ने 23 अगस्त 2025 को दोपहर 12:30 बजे मल्टीलेयर एयर डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण ओडिशा के तट पर किया है। यह सफलता भारत की वायु रक्षा प्रणाली को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
राजनाथ सिंह ने तस्वीर शेयर कर दी जानकारी
राजनाथ सिंह ने बताया कि इंटीग्रेटेड एयर डिफेंस वीपन सिस्टम (IADWS) एक बहु-स्तरीय वायु रक्षा प्रणाली है। इसमें कई स्वदेशी मिसाइलें और एक शक्तिशाली लेजर हथियार भी शामिल हैं। यह सिस्टम दुश्मन के हवाई हमलों से देश की रक्षा करने में सक्षम है। IADWS में क्विक रिएक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल (QRSAM), एडवांस्ड वेरी शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम (VSHORADS) मिसाइलें और डायरेक्टेड एनर्जी वेपन (DEW) शामिल हैं।
The @DRDO_India has successfully conducted the maiden flight Tests of Integrated Air Defence Weapon System (IADWS), on 23 Aug 2025 at around 1230 Hrs off the coast of Odisha.
IADWS is a multi-layered air defence system comprising of all indigenous Quick Reaction Surface to Air… pic.twitter.com/TCfTJ4SfSS
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 24, 2025
क्या है IADWS ?
IADWS एक ऐसी वायु रक्षा प्रणाली है, जो कई स्तरों पर काम करती है और पूरी तरह से भारत में बनी तकनीकों का इस्तेमाल करती है। इसमें शामिल हैं…
- क्विक रिएक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल (QRSAM): यह एक तेज़ प्रतिक्रिया देने वाली मिसाइल है, जो हवाई हमलों को रोकने में मदद करती है।
- एडवांस्ड वेरी शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम (VSHORADS): यह एक कम दूरी की मिसाइल प्रणाली है, जिसे नजदीक से आने वाले हवाई खतरों को खत्म करने के लिए बनाया गया है।
- हाई पावर लेजर आधारित डायरेक्टेड एनर्जी वेपन (DEW): यह एक आधुनिक लेजर हथियार है, जो दुश्मन के हवाई हमलों को नाकाम करने में सक्षम है।
डीआरडीओ(DRDO) ने कहा कि यह एयर डिफेंस सिस्टम महत्वपूर्ण सुविधाओं से लैस है, जो दुश्मन के हवाई खतरों से बचाने में मददगार साबित होगा। DRDO ने कहा कि यह हवाई टेस्ट हमारे देश की बहु-स्तरीय वायु रक्षा क्षमता को स्थापित करता है और दुश्मन के हवाई खतरों के खिलाफ महत्वपूर्ण सुविधाओं के लिए क्षेत्र की रक्षा को मजबूत करने जा रहा है।
इस सिस्टम के आने से भारत का एयर डिफेंस सिस्टम और भी मजबूत हो जाएगा। खास तौर से दुश्मन के हवाई हमलों से देश को बचाने में मददगार साबित होगा।
ये भी पढ़े : Weather Alert: दिल्ली में आज भी नहीं थमेगा बारिश का दौर, IMD ने जारी किया “येलो अलर्ट”

