देश में चारों तरफ दिवाल की लेकर लोगों में खासा उत्हास देखा जा रहा है, बाजारों को दुल्हन की तरह सजाया गया है, जगमग होगी लाइट, और दिए हर किसी की आखों की चमक बढ़ा रहा है। इसी त्योहार के बीच केंद्रिय सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है, जिसकी वजह से उनके त्योहार की रोनक दो-गुनी हो गई है। सरकार की ये पहल केंद्रिय कर्मचारियों को त्योहार के शुभ अवसर पर आर्थिक मजबूती देने का काम कर रही है।
केंद्र सरकार का तोहफा
जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रिय कर्मचारियों के लिए संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने अधिकारिक आदेश दिया है। इस आदेश में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए उत्पादक-लिंक्ड बोनस ऐलान किया है। विभाग की तरफ से जो आदेश दिया है उसके अनुसार, डार विभाग के कर्मचारियों को 60 दिनों की सैलरी के बराबर बोनस दिया जाएगा।
सरकार की तरफ से की गई ये पहल केंद्रिय कर्मचारियों को आर्थिक रूप से बेहतर करती है, साथ ही उनकी मेहनत को भी मान्यता देने का काम कर रही है। जबसे इस बोनस का ऐलान हुआ है कर्मचारियों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा है। हर कोई सरकार के इस तोहफे को पाकर काफी खुश है, और दुगनी मेहनत करने का मन बना रहा है।
इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
बता दें कि नियमित कर्मचारी – ग्रुप C, मल्टी- टास्किंग स्टाफ और गैर- राजपत्रित ग्रुप B के कर्मचारियों को फायदा मिलेगा, साथ ही ग्रामिण डाक सेवक – जो नियमिक से कार्यरत है उन्हें भी इसका लाभ मिलेगा। अस्थायी और पूर्णकालिका अनौपचारिक कर्मचारील को फाजदा मिलेगा। इसके अलावा जो कर्मचारी 31 मार्च 2025 को अपना इस्तीफा दे चुकें है उन्हें भी इसका लाभ होगा। इसके साथ ही आदेश में कहा गया है कि ऐसे सभी कर्मचारियों के लिए उत्पादकता-लिंक्ड बोनस, संबंधित प्रावधानों के अनुसार देय होगा।
ये भी पढ़ें: Cough Syrup : SIT जांच में बड़ा खुलासा, बच्चों की मौत के पीछे श्रीसन फार्मा का फर्जीवाड़ा

