होम = देश = Diwali 2025 Shubh Muhurat: आज दिवाली पर जानिए कब होगा लक्ष्मी-गणेश पूजन का सबसे शुभ समय, कौन-से योग बना रहे हैं दिन को और भी खास

Diwali 2025 Shubh Muhurat: आज दिवाली पर जानिए कब होगा लक्ष्मी-गणेश पूजन का सबसे शुभ समय, कौन-से योग बना रहे हैं दिन को और भी खास

by | Oct 20, 2025 | देश

Diwali 2025 Shubh Muhurat: देशभर में आज कार्तिक अमावस्या के पावन अवसर पर दीपों का पर्व दिवाली धूमधाम से मनाया जा रहा है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीराम चौदह वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे, और अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था। तभी से यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, और असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।

दिवाली 2025 तिथि और शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, कार्तिक अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर दोपहर 3 बजकर 44 मिनट से शुरू होकर 21 अक्टूबर शाम 5 बजकर 55 मिनट तक रहेगी।
इस साल मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के लिए दो प्रमुख मुहूर्त प्राप्त हो रहे हैं-
प्रदोष काल मुहूर्त: शाम 5:46 मिनट से 8:18 मिनट तक
स्थिर वृषभ लग्न मुहूर्त: शाम 7:08 मिनट से रात 9:03 मिनट तक

इनमें से विशेष रूप से शाम 7:08 से रात 8:18 तक का समय सबसे शुभ माना गया है, जब मां लक्ष्मी की आराधना करने से असीम धन, सुख और वैभव की प्राप्ति होती है। इसके अतिरिक्त, महानिशीथ काल में भी विशेष पूजा की जा सकती है, जो रात 11:41 से 12:31 बजे तक रहेगा।

बन रहे हैं दिवाली पर दुर्लभ योग

इस दिवाली कई शुभ योगों का संयोग बन रहा है। देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में विराजमान हैं, जिससे हंस महापुरुष राजयोग बन रहा है। वहीं तुला राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग, तथा शुक्र-चंद्रमा की स्थिति से वैभव लक्ष्मी योग बन रहा है। इसके अलावा, शनि मीन राशि में वक्री हैं, जो कर्मों के फल को और मजबूत बनाएंगे।

पूजन सामग्री और विधि

मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा से पहले घर की सफाई करें और पूजा की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं। उस पर रोली से स्वास्तिक बनाएं और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां स्थापित करें। दीपक जलाकर कलश की स्थापना करें। पूजा के दौरान मुख पूर्व या उत्तर दिशा में रखें। मूर्तियों को गंगाजल से स्नान कराएं, फिर चंदन, अक्षत, फूल, पान, फल, खील, बताशे और मिठाई अर्पित करें। पूजन के बाद ‘ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः’ और ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्रों का जप करें तथा अंत में आरती कर समृद्धि की कामना करें।

इस बार की दिवाली कई शक्तिशाली योगों से युक्त है, ऐसे में अगर श्रद्धा और सही मुहूर्त में पूजा की जाए, तो मां लक्ष्मी की कृपा से घर में सुख-समृद्धि और धन का प्रवाह अवश्य बढ़ेगा।

ये भी पढ़े – Dhanteras 2025 : धनतेरस पर सोना क्यों खरीदते हैं? जानें विधि, कथा और आज का खरीदारी मुहूर्त

बंगाल