होम = देश = धमकी नहीं दी, जो करते हैं खुलेआम करते हैं… पवन सिंह विवाद में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का ऑडियो वायरल

धमकी नहीं दी, जो करते हैं खुलेआम करते हैं… पवन सिंह विवाद में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का ऑडियो वायरल

by | Dec 13, 2025 | देश

Pawan Singh Threat Case: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को कथित धमकी मिलने के मामले में अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े बताए जा रहे गैंगस्टर हरि बॉक्सर का एक ऑडियो मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने पवन सिंह को किसी भी तरह की धमकी देने से साफ इनकार किया है।

क्या है पूरा मामला

ऑडियो संदेश में हरि बॉक्सर का दावा है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से न तो पवन सिंह को कोई कॉल किया गया और न ही कोई धमकी दी गई। उसने कहा कि गैंग पर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह गलत हैं और बेवजह उनका नाम इस विवाद में घसीटा जा रहा है। हरि बॉक्सर ने यह भी संकेत दिया कि पवन सिंह शायद सुरक्षा कारणों से ऐसे दावे कर रहे हों।

ऑडियो में विवादित बयान

गैंगस्टर ने अपने बयान में यह भी कहा कि पवन सिंह ने उनके खिलाफ गलत आरोप लगाए हैं और थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जबकि गैंग का इस पूरे मामले से कोई लेना-देना नहीं है। उसने दो टूक कहा कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग जो भी करता है, खुलेआम करता है। ऑडियो में एक विवादित बयान भी सामने आया है, जिसमें उसने कहा कि धमकी देने की उनकी कोई परंपरा नहीं है।

मामला और भी रहस्यमय

गौरतलब है कि 6 दिसंबर को पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी भरे मैसेज मिलने का दावा किया गया था। इन संदेशों में उन्हें कुछ काम बंद करने और अभिनेता सलमान खान के साथ काम न करने की चेतावनी दी गई थी। उस समय पवन सिंह मुंबई में थे और बिग बॉस फिनाले में बतौर गेस्ट शामिल होने वाले थे। धमकी के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी, हालांकि औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। अब वायरल ऑडियो के बाद यह मामला और भी रहस्यमय होता नजर आ रहा है।

ये भी पढ़े: केरल की राजनीति में मचा भूचाल, 40 साल बाद तिरुवनंतपुरम नगर निगम में BJP का कब्जा

बंगाल