होम = देश = डेमोक्रेटिक लीडर अप्रूवल रेटिंग में शीर्ष पर PM मोदी, डोनाल्ड ट्रंप टॉप 5 में भी नहीं

डेमोक्रेटिक लीडर अप्रूवल रेटिंग में शीर्ष पर PM मोदी, डोनाल्ड ट्रंप टॉप 5 में भी नहीं

by | Jul 26, 2025 | देश

Global leader approval : अमेरिकी बिजनेस इंटेलिजेंस फर्म मॉर्निंग कंसल्ट द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 75% अनुमोदन स्कोर के साथ डेमोक्रेटिक लीडर अप्रूवल रेटिंग की नई वैश्विक सूची में एक बार फिर शीर्ष पर हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद 59% अनुमोदन स्कोर के साथ दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्युंग दूसरे स्थान पर हैं. दिलचस्प बात यह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प शीर्ष पांच में नहीं हैं और 45% से कम अनुमोदन स्कोर के साथ आठवें स्थान पर हैं.

 

रैंक नेता देश अनुमोदन कोई राय नहीं अस्वीकृति
1 नरेंद्र मोदी भारत 75% 7% 18%
2 ली जे-म्यांग दक्षिण कोरिया 59% 13% 29%
3 जेवियर माइली अर्जेंटीना 57% 6% 37%
4 मार्क कार्नी कनाडा 56% 13% 31%
5 एंथनी अल्बानीज़ ऑस्ट्रेलिया 54% 11% 35%
6 क्लाउडिया शीनबाम मेक्सिको 53% 7% 40%
7 करिन केलर-सटर स्विट्ज़रलैंड 48% 24% 28%
8 डोनाल्ड ट्रम्प संयुक्त राज्य अमेरिका 44% 6% 50%
9 डोनाल्ड टस्क पोलैंड 41% 10% 49%
10 जॉर्जिया मेलोनी इटली 40% 6% 54%

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्युंग दूसरे स्थान पर

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्यांग दुनिया के दूसरे सबसे लोकप्रिय लोकतांत्रिक नेता बनकर उभरे हैं,सर्वेक्षण में शामिल 59% लोगों ने उन्हें पसंद किया. 29% लोगों ने उनके नेतृत्व को अस्वीकार किया, जबकि लगभग 13% लोगों की कोई स्पष्ट राय नहीं है. उनका दूसरा स्थान हासिल करना हैरान करने वाला है क्योंकि उन्हें पद संभाले हुए अभी लगभग एक महीना ही हुआ है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 8वें स्थान पर

पिछले साल मज़बूत जनादेश के साथ सत्ता में लौटे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आठवें स्थान पर रहे. केवल 44% प्रतिभागियों ने उनके नेतृत्व को स्वीकार किया, जो उनकी हालिया चुनावी जीत को देखते हुए अपेक्षाकृत कम संख्या है. पर्यवेक्षकों का मानना है कि व्यापार शुल्क और घरेलू फैसलों सहित उनके कुछ नीतिगत कदमों ने उनकी लोकप्रियता को कम किया होगा.

कैसे तय होती है नेताओं की लोकप्रियता

बता दें कि ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग 4 से 10 जुलाई 2025 के बीच आयोजित की गई थी. मॉर्निंग कंसल्ट द्वारा किए गए सर्वेक्षण में वयस्कों की राय के औसत का उपयोग किया. मॉर्निंग कंसल्ट एक अमेरिकी व्यावसायिक खुफिया और डेटा विश्लेषण कंपनी है. मॉर्निंग कंसल्ट सर्वेक्षण, विभिन्न देशों के हजारों लोगों के साथ दैनिक साक्षात्कारों के आधार पर, विश्व नेताओं, विशेष रूप से लोकतांत्रिक देशों के नेताओं की सार्वजनिक स्वीकृति रेटिंग को मापता है.

ये भी पढ़ें : मोदी में दम नहीं…मैं दो-तीन बार मिला हूं सिर्फ शो-बाजी है, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का PM पर तंज

सर्वेक्षण में पाया गया कि हर चार में से तीन लोगों की मोदी के प्रति एक लोकतांत्रिक नेता के रूप में सकारात्मक राय थी. जबकि 18% लोगों  ऐसा नहीं मानते हैं  तो लगभग 7% लोगों की कोई स्पष्ट राय नहीं है.

बंगाल