होम = State = दिल्ली/NCR = दिल्ली ट्रेड फेयर 2025: Delhi का सबसे बड़ा मेला Bharat Mandapam में शुरू!

दिल्ली ट्रेड फेयर 2025: Delhi का सबसे बड़ा मेला Bharat Mandapam में शुरू!

by | Nov 19, 2025 | दिल्ली/NCR, देश

Delhi Trade Fair 2025 : राजधानी में 44वां भारत-अंतरराष्ट्रीय ट्रेड फेयर (IITF 2025) जो प्रमुख व्यापार एवं उपभोक्ता मेला है। आम जनता के लिए प्रवेश 19 नवंबर 2025 से खुला है। यह आयोजन Bharat Mandapam, Pragati Maidan दिल्ली में हो रहा है और इस वर्ष थीम है “एक भारत-श्रेष्ठ भारत”

टिकट व प्रवेश: सामान्य दिनों में वयस्कों के लिए प्रवेश टिकट लगभग ₹80 है और वीकएंड में ₹150 तक जा सकती है। बच्चों के लिए भी सस्ता विकल्प है। वरिष्ठ नागरिक और विकलांग लोगों के लिए मुफ्त प्रवेश की सुविधा दी गई है।  टिकट ऑनलाइन वेबसाइट और चुनिंदा मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध हैं।

मेले में आने का समय

वेबसाइट पर जाकर अपने मोबाइल नंबर से OTP वेरिफाई करना होता है और फिर टिकट चुनकर पेमेंट करनी होती है।समय व स्थान: मेले का समय आम जनता के लिए सुबह 10:00 से शाम 7:30 बजे तक है, जबकि प्रवेश शाम 5:30 बजे तक बंद कर दिया जाता है। स्थान है प्रगति मैदान-भारत मंडपम, जिसे मेट्रो से आसानी से पहुँचा जा सकता है।

परिवहन व पार्किंग: मेला स्थल के आसपास ट्रैफिक जाम की आशंका है, इसलिए आयोजक और ट्रैफिक पुलिस दोनों ने लोगों से सार्वजनिक परिवहन जैसे मेट्रो या बस का उपयोग करने की अपील की है।

  • अगर निजी वाहन से आना हो, तो पार्किंग स्थल की जानकारी पहले से ले लेना बेहतर है।
  • अपनी टिकट मोबाइल या प्रिंट रूप में साथ रखें।
  • भीड़ को देखते हुए समय से पहले निकलें।
  • प्रवेश से पहले गेट संख्या व स्थान की पुष्टि कर लें।
  • इन सुझावों के साथ आप इस मेले का आनंद बेहतर तरीके से उठा सकते हैं।

बंगाल