होम = दुनिया = दुनिया भर में कई उड़ानें प्रभावित, देरी और कैंसिलेशन की बढ़ी आशंका, आखिर क्या हुआ A320 में?

दुनिया भर में कई उड़ानें प्रभावित, देरी और कैंसिलेशन की बढ़ी आशंका, आखिर क्या हुआ A320 में?

A320 Aircraft ELAC : एयरबस A320 सीरीज के लगभग 250 विमानों में ELAC फ्लाइट कंट्रोल सॉफ्टवेयर की गंभीर समस्या पाई गई है।इसमें तुरंत बदलाव की जरूरत है। बता दें इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है।इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। उड़ानों में देरी या रद्द होने की आशंका जताई जा रही है।

दोनों एयरलाइंस (Airlines) ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि प्रभावित विमानों में अनिवार्य बदलाव और अपग्रेड की प्रक्रिया के कारण उड़ानों में देरी हो सकती है तथा परिस्थिति के अनुसार उड़ानें रद्द भी करनी पड़ सकती हैं।

क्या हुआ A320 में? कैसे सामने आया खतरा?

यह समस्या तब उजागर हुई जब कैनकन से न्यूयॉर्क जा रही एक निजी एयरलाइन की A320 उड़ान अचानक हजारों फीट की ऊंचाई पर नीचे की ओर झुक गई।
खास बात यह थी कि पायलट की ओर से ऐसा कोई कमांड नहीं दिया गया था। तेज झटके के कारण केबिन में अफरा-तफरी मच गई, यात्री सीटों से उछल पड़े और कई घायल हो गए। स्थिति गंभीर होने पर विमान को आपात स्थिति में टैम्पा डायवर्ट करना पड़ा।

जांच में पाया गया कि:

  1. समस्या ELAC फ्लाइट कंट्रोल कंप्यूटर की स्विचिंग के दौरान हुई
  2. कंप्यूटर ने गलत पिच डेटा पढ़ लिया
  3. इससे विमान का नोज़ अचानक नीचे की ओर चला गया
  4. EASA ने जारी किया आपात निर्देश

28 नवंबर को यूरोपीय एविएशन सेफ्टी एजेंसी (EASA) ने इस घटना के बाद Emergency Airworthiness Directive जारी किया। इसमें आदेश दिया गया है कि:

  • पुराने ELAC मॉडल B L104 को तुरंत हटाया जाए
  • इसे अपडेटेड और सुरक्षित मॉडल B L103+ से बदला जाए
  • जिन विमानों में पुराना कंप्यूटर लगा है, उन्हें उड़ान की अनुमति नहीं होगी
  • आवश्यकता पड़ने पर केवल सीमित “फेरी फ्लाइट” की इजाजत मिलेगी, वह भी बिना यात्रियों के

इसके बाद दुनिया भर की एयरलाइंस ने A320 बेड़े में तुरंत जांच और अपग्रेड की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

भारत पर बड़ा असर: इंडिगो और एअर इंडिया की उड़ानें प्रभावित

भारत दुनिया में A320 का सबसे बड़ा ऑपरेटर है, इसलिए इस निर्देश का बड़ा प्रभाव भारतीय विमानन पर पड़ रहा है।

इंडिगो के लगभग 200 विमान

एयर इंडिया के 100–125 विमान

फिलहाल जांच, अपग्रेड और कंपोनेंट बदलाव के कारण या तो ग्राउंड पर हैं या सीमित ऑपरेशन में उड़ रहे हैं।

एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों को उड़ानों में देरी, री-शेड्यूलिंग और संभावित कैंसिलेशन के लिए तैयार रहना चाहिए। इंडिगो ने भी इसी तरह की चेतावनी जारी की है।

ये भी पढ़े : Horoscope 29 Nov,2025 : कौन-सी राशि पर बरसेगी कृपा और किसके आगे आएगी चुनौती? पढ़े भविष्यफल

यात्रियों को क्या करना चाहिए?

  • एयरलाइन की ऐप और वेबसाइट पर उड़ान की रीयल-टाइम स्थिति जांचें
  • यात्रा से पहले SMS और ईमेल अपडेट पर नजर रखें
  • फ्लेक्सिबल टिकट वालों को री-बुकिंग की सुविधा मिलेगी
  • हवाईअड्डे पर समय से पहले पहुंचना बेहतर