Deepika Padukone : बॉलीवुड की सुपरस्टार दीपिका पादुकोण एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में हैं। सिनेमा की दुनिया से आगे बढ़ते हुए अब दीपिका ने मेटा AI के साथ एक नया और ऐतिहासिक कदम उठाया है। वह अब मेटा की नई इंग्लिश वॉयस बन गई हैं, जिससे फैन्स अब दुनिया के कई देशों में उनकी आवाज़ में चैट कर सकेंगे।
पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट
दीपिका ने इस बड़ी खबर की घोषणा अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर की। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “मुझे लगता है कि यह बहुत ही शानदार है। अब मैं मेटा AI का हिस्सा हूं। आप भारत, अमेरिका, कनाडा, यूके, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में मेरी आवाज़ में अंग्रेज़ी में बातचीत कर सकते हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “इसे ज़रूर ट्राय करें और बताएं कि आपको कैसा लगा। इस घोषणा के साथ दीपिका ने एक वीडियो क्लिप भी साझा की, जिसमें वह अपने फैन्स को इस नए डिजिटल सफर का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करती नजर आई।

छह देशों में उपलब्ध होगी दीपिका की आवाज़
दीपिका का यह सहयोग भारत, अमेरिका, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड जैसे छह बड़े अंग्रेज़ी भाषी देशों में लागू होगा। इससे वह उन चुनिंदा ग्लोबल हस्तियों में शामिल हो गई हैं जिनकी आवाज़ को मेटा के कन्वरसेशनल AI प्लेटफ़ॉर्म में जोड़ा गया है।
मेटा के लिए एक खास कदम
मेटा के इस नए कदम का उद्देश्य है कि उपयोगकर्ताओं को एक अधिक व्यक्तिगत और भावनात्मक रूप से जुड़ा अनुभव मिले। दीपिका की आवाज़ इसके लिए एकदम उपयुक्त मानी जा रही है, क्योंकि वह न सिर्फ बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से हैं, बल्कि अपनी सच्ची और प्रेरक छवि के लिए भी जानी जाती हैं।
मेंटल हेल्थ एंबेसडर के रूप में भी मिली पहचान
इस साझेदारी से कुछ ही दिन पहले दीपिका ने एक और उपलब्धि हासिल की थी। 12 अक्टूबर को उन्हें भारत सरकार की पहली मेंटल हेल्थ एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया गया था। अपने ‘लिव लव लाफ फाउंडेशन’ के ज़रिए दीपिका लंबे समय से मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाने का काम कर रही हैं।
ये भी पढ़े – बिग बॉस फेम एजाज खान ने जताई संत प्रेमानंद महाराज को किडनी देने की इच्छा
दीपिका का यह नया डिजिटल अवतार दिखाता है कि वह सिर्फ एक अभिनेत्री नहीं, बल्कि एक वैश्विक आइकन बन चुकी हैं। जो तकनीक, कला और सामाजिक संवेदनशीलता का खूबसूरत संगम हैं।

