Deepender Hooda: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार ऑपरेशन सिंदूर में सीजफायर कराने का दावा कर चुके हैं। आज संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा इस पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि अमेरिका लगातार हस्तक्षेप कर रहा है। अमेरिका के मुखिया 28 बार सीजफायर का नाम ले चुके हैं। लेकिन भारत के मुखिया उसका खंडन भी नहीं कर रहे हैं। कांग्रेस सांसद ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि डोनाल्ड ट्रंप को चुप कराओ या भारत में मैकडॉनल्ड्स बंद कराओ।
विदेशों में प्रतिनिधिमंडल क्यों भेजना पड़ा?
उन्होंने यह तंज कसते हुए कहा कि अगर भारत की विदेश नीति इतनी मजबूत थी तो फिर सरकार को अपना पक्ष रखने के लिए विदेशों में प्रतिनिधिमंडल क्यों भेजना पड़ा। हुड्डा ने सरकार से यह भी पूछा कि दुनिया में ऐसा एक भी देश बताइए जिसने पाकिस्तान की स्पष्ट रूप से निंदा की हो और उसे इस टकराव के लिए जिम्मेदार ठहराया हो।
चीन को लेकर विदेश नीति सबसे बड़ी असफलता
कांग्रेस सांसद (Deepender Hooda) ने कहा, ‘विदेश नीति को लेकर सबसे बड़ी असफलता चीन को लेकर है। पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर अमेरिका में भोजन कर रहे थे, तब मुनीर ट्रंप को नोबेल पीस पुरस्कार देने की बात कर रहे थे। उसी दिन चीन ट्राई लेट्ररल बातचीत चल रही थी। चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश की।’
यह भी पढ़ें: ऑपरेशन महादेव: पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा ढेर
दीपेंद्र हुड्डा (Deepender Hooda) ने कहा, ‘हम 9 मई को एडवांटेज में थे और देश की भावना थी कि निर्णायक जवाब दिया जाए, 10 तारीख को सीजफायर हो गया। आप बार-बार पीओके की बात करते हैं, देश के सामने अब किस मुंह से इसकी बात करोगे? आप कह रहे कि पाकिस्तान घुटनों पर था, तो सीजफायर की क्या जरूरत थी?
यह भी देखें: Weather Update: पटना में बारिश का कहर प्रशासन की निकम्मी तैयारी उजागर |

