होम = State = उत्तर प्रदेश = उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान, ये राज्य होंगे प्रभावित

उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान, ये राज्य होंगे प्रभावित

Cyclonic storm : देशभर में सर्दी धीरे-धीरे बढ़ रही है। उत्तर भारत के कई शहरों में सुबह-शाम गलन होने लगी है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बाद ठंड का असर मैदानों तक पहुंच गया है। कई इलाकों में घना कोहरा भी पड़ा, जिससे गाड़ियों की रफ्तार कम हो गई है। लोग अब गर्म कपड़े पहनने लगे हैं।

चक्रवाती तूफान का खतरा

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे काफी अहम हैं। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की संभावना है। स्काईमेट की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 48 घंटे के दौरान तूफान सेन्यार सक्रिय हो सकता है। इसके चलते 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और साथ ही भारी बारिश भी हो सकती है।

कौन-कौन से राज्य प्रभावित होंगे

तूफान के कारण भारत के दक्षिणी और तटीय राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 25 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाके तेज हवाओं और भारी बारिश की चपेट में रह सकते हैं।

ये भी पढ़े : कमला पसंद, राजश्री पान मसाला के मालिक की पुत्रवधू ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में बताई ये वजह..

मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने लोगों से अलर्ट रहने की सलाह दी है। तेज हवाओं और भारी बारिश वाले इलाकों में जरूरी सामान जुटा कर रखें और जोखिम भरे क्षेत्रों में यात्रा से बचें।

बंगाल