होम = देश = Cyclone दित्वाह का तांडव, श्रीलंका में तबाही के बाद अब भारत पर बढ़ा खतरा, जाने किन राज्यों में बजने लगी अलर्ट की घंटी

Cyclone दित्वाह का तांडव, श्रीलंका में तबाही के बाद अब भारत पर बढ़ा खतरा, जाने किन राज्यों में बजने लगी अलर्ट की घंटी

by | Dec 1, 2025 | देश

Cyclone Ditwah Update: श्रीलंका में भारी तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफान दित्वाह बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में तेजी से सक्रिय हो चुका है। लगभग 7 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ रहा यह तूफान अब भारत के तटीय राज्यों के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है, जबकि कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल तक इसके असर की आशंका जताई है।

श्रीलंका में तूफान ने सैकड़ों लोगों की जान ले ली है और भारी तबाही के बाद अब भारत ने ऑपरेशन सागर बंधु शुरू किया है। राहत और बचाव टीमों को द्वीपीय राष्ट्र में सहायता के लिए तैनात किया गया है। इस बीच, आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में दित्वाह के नजदीक आने के कारण तेज बारिश शुरू हो चुकी है।

तमिलनाडु में फिर बरसी आफत की बारिश

राज्य में कुछ घंटे की राहत के बाद रविवार देर रात दोबारा भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए। तेज हवाओं ने फसलों को नुकसान पहुंचाने का खतरा बढ़ा दिया है और दैनिक जनजीवन भी बाधित हो रहा है। अधिकारियों ने उत्तरी तमिलनाडु तट के लिए गंभीर चेतावनी जारी की है क्योंकि चक्रवात इसी दिशा में समानांतर आगे बढ़ रहा है।

उत्तर भारत में ठंड की दस्तक

भले ही साइकलोन दक्षिण भारत को झकझोर रहा है, लेकिन उत्तर भारत में मौसम ने करवट ले ली है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में पहुंच गया है और 1 दिसंबर से 20–25 किमी/घंटा की हवाओं के चलने की संभावना है। सुबह के समय शीतलहर लोगों को परेशान करेगी। उधर, उत्तर प्रदेश में भी तापमान तेजी से गिर रहा है। कानपुर, इटावा और बरेली जैसे जिलों में शीतलहर अलर्ट जारी है और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है।

चक्रवात दित्वाह के प्रभाव और उत्तरी हवाओं की रफ्तार ने पूरे देश में मौसम का मिजाज बदल दिया है। खाड़ी में उठती लहरों और गिरते तापमान के बीच आने वाले कुछ दिन बेहद अहम रहने वाले हैं।

ये भी पढ़े: चांदी ने मारी लंबी छलांग, दिसंबर की शुरुआत ने बदला खेल, क्या फिर उछलेगी कीमतें?

Tags : Tamil Nadu