होम = देश = बीजेपी की नाकामियों पर उठे सवाल तो कांग्रेस क्यों बौखलाई? अरविंद केजरीवाल ने किया करारा हमला

बीजेपी की नाकामियों पर उठे सवाल तो कांग्रेस क्यों बौखलाई? अरविंद केजरीवाल ने किया करारा हमला

by | Dec 6, 2025 | देश

Arvind Kejriwal Targets BJP-Congress: गुजरात के जामनगर में आम आदमी पार्टी के विधायक गोपाल इटालिया पर हुए हमले ने राज्य की राजनीति में नया धमाका कर दिया है। घटना के बाद AAP ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों पर सीधा हमला बोला है। पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि गुजरात में AAP की बढ़ती जनस्वीकृति से दोनों दल घबराए हुए हैं और इसी बेचैनी में वे एकजुट होकर AAP को रोकने की कोशिश कर रहे हैं।

AAP का बढ़ता प्रभाव

केजरीवाल ने X पर पोस्ट करते हुए तीखा सवाल उठाया, जब AAP बीजेपी की नाकामियों पर सवाल उठाती है, तो चोट कांग्रेस को क्यों लगती है? उनका कहना है कि गोपाल इटालिया पर हमला इसी गठजोड़ का संकेत है। केजरीवाल ने कहा कि गुजरात की जमीन पर AAP का प्रभाव बढ़ रहा है, और यही दोनों पार्टियों की नींद उड़ा रहा है। उन्होंने दोनों दलों को चेतावनी देते हुए कहा कि AAP किसी धमकी से नहीं डरती। “हम न झुकते हैं, न रुकते हैं। गुजरात बदलाव के लिए तैयार है और आने वाले चुनाव में जनता अपना फैसला सुना देगी, चाहे बीजेपी और कांग्रेस कितनी भी ताकत लगा लें।”

हमलावर के खिलाफ नहीं करवाई FIR दर्ज

हमले के बाद गोपाल इटालिया ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया। उन्होंने कहा कि वे हमलावर के खिलाफ FIR दर्ज नहीं कराएंगे। इटालिया ने लिखा “मैं उसे दिल से माफ करता हूं। ईश्वर उसके परिवार को खुश रखे।” उधर AAP नेता दुर्गेश पाठक ने भी तीखा तंज कसा “गोपाल इटालिया BJP पर बोलते हैं, मगर नाराज़ कांग्रेस होती है। हमला भी वही करती है। आखिर BJP-Congress का ये रिश्ता क्या है?” जामनगर की यह घटना न सिर्फ चुनावी माहौल को और गर्म कर रही है, बल्कि गुजरात की राजनीति में नए समीकरण बनने के संकेत भी देती दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़े: नया साल आते ही बढ़ सकते हैं Airtel-Jio-Vi के रिचार्ज रेट? नोटिफिकेशन के बाद यूज़र्स की चिंता बढ़ी

बंगाल