होम = देश = कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अस्पताल में एडमिट, तेज बुखार से बिगड़ी तबीयत

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अस्पताल में एडमिट, तेज बुखार से बिगड़ी तबीयत

by | Oct 1, 2025 | देश

Bengaluru News : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को बुखार होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पार्टी सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहर के एम एस रमैया अस्पताल के डॉक्टर 83 वर्षीय खरगे का इलाज कर रहे हैं। कांग्रेस के एक नेता ने कहा, राज्यसभा में विपक्ष के नेता को मंगलवार को बुखार और पैर में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया। कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि 83 वर्षीय खरगे फिलहाल डॉक्टर की निगरानी में हैं और उनकी स्थिति सामान्य है।

अस्पताल में इलाज और स्वास्थ्य अपडेट

खरगे को मंगलवार (30 सितंबर) से बुखार और दर्द था। अस्पताल में उन्हें भर्ती कराने के बाद डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है और जल्द ही उनकी हेल्थ रिपोर्ट भी जारी की जाएगी।

आगामी कार्यक्रम

कांग्रेस अध्यक्ष 7 अक्टूबर को कोहिमा में नगा सॉलिडेरिटी पार्क में जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार उनके कार्यक्रम पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ेगा।

राजनीतिक सफर और पार्टी में भूमिका

खरगे अक्टूबर 2022 में कांग्रेस अध्यक्ष बने और वे पार्टी के पहले गैर-गांधी परिवार के अध्यक्ष हैं। अपने राजनीतिक करियर में वे सांसद, केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा में विपक्ष के नेता रह चुके हैं। अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने कांग्रेस के कई चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

बिहार चुनाव और कांग्रेस की तैयारी

खरगे के नेतृत्व में कांग्रेस बिहार चुनाव की तैयारी में जुटी है। पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में हार का सामना कर चुकी है और 2023 में राजस्थान व मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी शिकस्त झेल चुकी है। फिलहाल कांग्रेस महागठबंधन के साथ बिहार चुनाव के मैदान में सक्रिय है।

 

 

बंगाल