होम = देश = VK जी राम जी बिल के ख़िलाफ़ देश व्यापी आंदोलन करेगी कांग्रेस, 27 दिसंबर को बुलाई दिल्ली में CWC बैठक

VK जी राम जी बिल के ख़िलाफ़ देश व्यापी आंदोलन करेगी कांग्रेस, 27 दिसंबर को बुलाई दिल्ली में CWC बैठक

by | Dec 18, 2025 | देश

VK G Ram G Bill protest: केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा बिल के नाम को बदल कर विकसित भारत जी राम जी बिल करने और नियम बदलने को लेकर संसद में लगातार सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जारी है गतिरोध और हंगामा।

संसद के शीतकालीन सत्र ने मौजूदा केंद्र सरकार मनरेगा बिल को बदल कर VB जी राम जी बिल लेकर आई है जिसको लेकर कांग्रेस लगातार संसद में विरोध प्रदर्शन से लेकर नए बिल का विरोध कर रही है. दरसल कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर बीजेपी पर आक्रामक है और गांधी की लेगेसी को खत्म करने का षड्यंत्र बता रही है अब इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए कांग्रेस ने इस मुद्दे पर देश व्यापी आंदोलन और विरोध प्रदर्शन करने का फैसला करने जा रही है। कांग्रेस के उच्च सूत्रो के मुताबिक अगले हफ्ते 27 दिसंबर को दिल्ली में सबसे बड़ी इकाई यानी कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई है। कांग्रेस के उच्च सूत्रो के मुताबिक इस बैठक में नए बिल पर देश व्यापी आंदोलन और विरोध करने को लेकर अहन पहलुओं पर चर्चा की जाएगी और प्रस्ताव भी पारित किया जा सकता है।

जी राम जी बिल को लेकर विपक्ष कर रहा विरोध संसद से सड़क तक बड़े आरोप–

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए बिल को लेकर कांग्रेस दी वजहों के चलते विरोध कर रही है, दरसल कांग्रेस को लगता है को केंद्र सरकार और बीजेपी नेहरू की विरासत के बाद अब गांधी की लेगेसी को ध्वस्त करने में जुटी है वही दूसरा कारण है केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के बजट को पहले से कटौती कर दिया गया है और नए नियम के तहत राज्यो सरकारों पर इसका भार आयेगा वही समय सीमा के साथ साथ वेज्स बढ़ाने को लेकर भी कांग्रेस बीजेपी को घेरती नजर आ रही है।

इसी मुद्दे को लेकर बीते दिन कांग्रेस ने देश भर के जिलो में विरोध प्रदर्शन किया और गांधी के अपमान का आरोप बीजेपी पर लगाया. अब आने वाले दिनों में कांग्रेस इसी मुद्दे को उठाते हुए देश व्यापी बड़े आंदोलन और विरोध की तैयारी में जुटी है।इसी रणनीति को तैयार करने के लिए कांग्रेस ने कार्यसमिति की बैठक को अगले हफ़्ते बुलाया है जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, राहुल , सोनिया गांधी समित CWC सदस्य होंगे शामिल।

-कनिका कटियार

बंगाल