होम = देश = उपराष्ट्रपति के नाम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने हटाया पर्दा, कहा- ये होंगे देश के अगले Vice President

उपराष्ट्रपति के नाम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने हटाया पर्दा, कहा- ये होंगे देश के अगले Vice President

by | Aug 3, 2025 | देश

Next Vice President : वर्तमान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. जगदीप धनखड़ का कार्यकाल 2027 तक का था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने इस्तीफा दिया. उपराष्ट्रपति के पद के लिए चुनाव 9 सितंबर को होने हैं, और 7 अगस्त को इस चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. जिसके बाद से उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है.

सत्तारूढ़ पार्टी से नामित होगा अगला उपराष्ट्रपति

देश के अगले उपराष्ट्रपति को लेकर शशि थरूर ने कहा कि आगामी उपराष्ट्रपति वही होगा, जिसे सत्तारूढ़ पार्टी नॉमिनेट करेगी. उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि अगला उपराष्ट्रपति वही होगा, जिसे सत्ता पक्ष नामित करेगा, क्योंकि उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदाता मंडल की संरचना पहले से तय है. इसके साथ ही थरूर ने उम्मीद जताई कि इस बार विपक्ष से भी सलाह ली जाएगी, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि यह कहना मुश्किल है कि आखिरकार कौन होगा.

शशि थरूर ने क्या कहा

थरूर ने आगे कहा कि यह संसद के दोनों सदनों का चुनाव है, राष्ट्रपति चुनाव के विपरीत, जिसमें राज्य विधानसभाओं का भी मतदान होता है. उपराष्ट्रपति चुनाव केवल लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों द्वारा होता है, और इसलिए हम पहले से ही जानते हैं कि बहुमत किसके पास होगा. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका मानना है कि अगला उपराष्ट्रपति सत्तारूढ़ पार्टी का उम्मीदवार होगा, हालांकि उन्हें इस बात की पूरी जानकारी नहीं है कि कौन होगा.

कैसे होता है उपराष्ट्रपति का चुनाव

उपराष्ट्रपति के चुनाव में सदस्यीय निर्वाचक मंडल भाग लेता है. फिलहाल लोकसभा के निर्वाचित सदस्य, राज्यसभा के निर्वाचित और मनोनीत सदस्यों को मिलाकर 782 निर्वाचित सदस्य हैं. इस चुनाव में उम्मीदवार को जीतने के लिए 391 वोटों की आवश्यकता होगी. सत्तारूढ़ गठबंधन (एनडीए) के पास लोकसभा में 542 में से 293 और राज्यसभा में 240 में से 129 सदस्यों का समर्थन है, जिससे उनकी कुल संख्या 422 होती है. ऐसे में सत्तारूढ़ पार्टी को अपने उम्मीदवार को जीत दिलाने में कोई खास मुश्किल नहीं आएगी.

धनखड़ का इस्तीफा

जगदीप धनखड़, जो अगस्त 2022 से भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में कार्यरत थे, ने 21 जुलाई को अचानक इस्तीफा दे दिया था. उनका कार्यकाल 2027 तक चलने वाला था. उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पद छोड़ा, लेकिन राजनीतिक हलकों में उनके इस्तीफे को सरकार से बढ़ते मतभेदों के रूप में देखा गया. अब उपराष्ट्रपति चुनाव की तैयारी के बीच, इस चुनाव को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं, और सभी की निगाहें अगले नाम पर टिकी हुई है.

बंगाल