होम = देश = मोदी में दम नहीं…मैं दो-तीन बार मिला हूं सिर्फ शो-बाजी है, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का PM पर तंज

मोदी में दम नहीं…मैं दो-तीन बार मिला हूं सिर्फ शो-बाजी है, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का PM पर तंज

by | Jul 25, 2025 | देश

Rahul Gandhi Vs Narendra Modi: दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कांग्रेस की ओबीसी (OBC) विभाग द्वारा आयोजित  भागीदारी न्याय सम्मेलन में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए OBC, SC और ST वर्गों के अधिकारों और भागीदारी को लेकर कई बड़ी बातें कहीं.

राहुल गांधी ने PM मोदी पर बोला हमला

राहुल गांधी ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी कोई बड़ी समस्या नहीं हैं. मैं उनसे दो-तीन बार मिल चुका हूं. उनमें कोई दम नहीं है, बस शोबाजी है. उन्हें लोगों ने सिर पर चढ़ा रखा है.

कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए राहुल ने पूछा कि राजनीति में सबसे बड़ी समस्या क्या है? कार्यकर्ताओं ने जवाब दिया ,पीएम मोदी. इस पर उन्होंने कहा कि असली समस्या सिस्टम में OBC वर्ग की भागीदारी की कमी है, न कि सिर्फ एक व्यक्ति.

जातिगत जनगणना को बताया प्राथमिकता

राहुल गांधी ने कांग्रेस शासित राज्यों में जातिगत जनगणना कराने की घोषणा करते हुए स्वीकार किया कि अतीत में वह इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं समझ सके. उन्होंने कहा कि मेरे काम में एक कमी रह गई. 10-15 साल पहले OBC के मुद्दे मुझे गहराई से समझ नहीं आए नहीं तो मैं उसी समय जातिगत जनगणना करवा देता. यह मेरी गलती थी, न कि कांग्रेस की. अब मैं इसे सुधार रहा हूं. उन्होंने आगे कहा कि अगर मैंने किसी काम के लिए मन बना लिया, तो उसे पूरा करके ही मानता हूं. मेरी बहन प्रियंका से पूछिए ,मैं कभी पीछे नहीं हटता.

बीजेपी पर भी कसा तंज

अपने भाषण में राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ‘हिंदू इंडिया’ की बात करते हैं, जबकि 50% हिंदू OBC हैं. अगर यह सच है तो मीडिया, कॉर्पोरेट और अन्य बड़े संस्थानों में OBC की हिस्सेदारी क्यों नहीं दिखती? बड़े एंकरों की सूची में OBC कहां हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार SC-ST और OBC वर्ग की जमीन अडानी जैसे उद्योगपतियों को दे रही है.

ये भी पढ़ें : गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी कंपनियों को डोनाल्ड ट्रम्प की चेतावनी, भारतीयों को नौकरी पर रखने से किया मना 

राहुल ने बीजेपी नेताओं के उस बयान पर सवाल उठाया जिसमें वे अंग्रेजी हटाने की बात करते हैं. उन्होंने कहा कि आपके नेता कहते हैं कि वे अंग्रेजी को खत्म कर देंगे, लेकिन उनके बच्चे विदेश में पढ़ते हैं और क्या वे वहां हिंदी मीडियम में पढ़ते हैं?राहुल गांधी ने ACR (Annual Confidential Report) प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो लोग खून-पसीने से देश बनाते हैं, उन्हें क्या मिलता है? ACR के ज़रिए उनके अधिकार छीने जाते हैं.

बंगाल