CM Security : CM SERUITRदिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। अब उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस को सौंप दी गई है। पहले उनकी सुरक्षा का दायित्व सीआरपीएफ (CRPF) के पास था। सूत्रों के मुताबिक, CM को 24 घंटे हर वक्त सुरक्षा देने के लिए दिल्ली पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं और उनकी सुरक्षा टीम को और मजबूत कर दिया गया है।
हमले के बाद बढ़ाई गई थी सुरक्षा
बीते दिनों एक जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान रेखा गुप्ता पर हमला हुआ था। इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी थी। जानकारी के अनुसार, एक शख्स ने कार्यक्रम के दौरान CM को कागज थमाने की कोशिश की और अचानक उन पर थप्पड़ मार दिया। इसके अलावा आरोपी ने उनके बाल खींचने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने की भी कोशिश की।
यह आरोपी गुजरात के राजकोट का रहने वाला बताया गया है। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे पकड़ लिया। बाद में उसके खिलाफ हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया।
Z+ सिक्योरिटी कवर
हमले के बाद केंद्र और राज्य स्तर पर सुरक्षा समीक्षा की गई। तय किया गया कि मुख्यमंत्री को जेड प्लस (Z+) कैटेगरी सिक्योरिटी कवर दिया जाएगा। यह देश की सबसे हाई-लेवल सुरक्षा श्रेणियों में से एक है, जिसमें आमतौर पर CRPF के कमांडो तैनात रहते हैं।
शुरुआत में रेखा गुप्ता की सुरक्षा CRPF के हवाले करने का निर्णय लिया गया था और इसके लिए औपचारिक प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी। लेकिन, अंतिम समय में यह फैसला बदल दिया गया और अब सुरक्षा का पूरा जिम्मा दिल्ली पुलिस के पास रहेगा।
क्यों बदला फैसला?
सूत्रों का कहना है कि चूंकि दिल्ली पुलिस मुख्यमंत्री की दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों, कार्यक्रमों और मूवमेंट से ज्यादा परिचित है, इसलिए वे बेहतर और तेज-तर्रार सुरक्षा उपलब्ध करा सकते हैं। दिल्ली पुलिस के पास VVIP सुरक्षा में पहले से लंबा अनुभव भी है। इसी वजह से केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर CM की सुरक्षा को CRPF से हटाकर दिल्ली पुलिस को सौंपने का फैसला किया।
ये भी पढ़े : वो चमत्कारी नहीं, संस्कृत के एक श्लोक को समझा दें तो…रामभद्राचार्य ने दी प्रेमानंद महाराज को खुली चुनौती
अतिरिक्त बल की तैनाती
अब दिल्ली पुलिस ने CM आवास और उनके सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। उन्हें एस्कॉर्ट टीम, क्विक रिएक्शन टीम (QRT), और महिला सुरक्षाकर्मियों की अतिरिक्त तैनाती दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा की परतें इतनी कड़ी कर दी गई हैं कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के पास आने की संभावना न रहे।

