Centenary celebrations of RSS : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विशेष डाक टिकट और 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि संघ ने असंख्य लोगों के जीवन को दिशा और उद्देश्य दिया है।
पीएम मोदी ने कहा कि, “भारत सरकार ने संघ की 100 वर्ष की गौरवशाली यात्रा की स्मृति में विशेष डाक टिकट और स्मृति सिक्का जारी किया है। इस सिक्के पर एक ओर राष्ट्रीय चिन्ह अंकित है, वहीं दूसरी ओर सिंह और वरद मुद्रा में भारत माता की भव्य छवि उकेरी गई है।”
संघ की सेवा भावना को किया नमन
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि यह हमारी पीढ़ी का सौभाग्य है कि हमें संघ के शताब्दी वर्ष जैसे ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने का अवसर मिला। उन्होंने लाखों स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं देते हुए संघ संस्थापक डॉ. हेडगेवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।
LIVE: PM Shri @narendramodi participates in RSS Centenary Celebrations in New Delhi. #RSS100Years https://t.co/wu7axIo3xY
— BJP (@BJP4India) October 1, 2025
विजयादशमी की शुभकामनाएं
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने महानवमी की बधाई भी दी और कहा कि विजयादशमी असत्य पर सत्य और अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक पर्व है।
ये भी पढ़े – RBI MPC Repo Rate : रेपो रेट को अपरिवर्तित रखा, लेकिन RBI ने बढ़ाया GDP ग्रोथ रेट का अनुमान
“संघ भारत की अनादि चेतना का अवतार”
मोदी ने कहा कि विजयादशमी जैसे पावन पर्व पर ही 100 वर्ष पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई थी। यह केवल संयोग नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन राष्ट्र चेतना का पुनर्जागरण था। उन्होंने कहा, “संघ उस शाश्वत परंपरा का आधुनिक रूप है, जो हर युग की चुनौतियों का सामना करने के लिए नए स्वरूप में सामने आती रही है। आज का संघ उसी अनादि राष्ट्र चेतना का पुण्य अवतार है।”

