होम = देश = यात्रियों को बड़ी राहत! आज से बिहार–दिल्ली रूट पर दौड़ेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें, जानिए पूरा शेड्यूल

यात्रियों को बड़ी राहत! आज से बिहार–दिल्ली रूट पर दौड़ेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें, जानिए पूरा शेड्यूल

by | Dec 6, 2025 | देश

Indian Railways New Trains:  दिसंबर की छुट्टियों, शादी-ब्याह के सीजन और बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने तीन नई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें पटना–दिल्ली और दरभंगा–दिल्ली रूट पर चलेंगी और सिर्फ तय तारीखों पर ही चलेंगी।इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने के ज्यादा मौके रहेंगे।

आम तौर पर स्पेशल ट्रेनें अक्सर लेट हो जाती हैं, लेकिन रेलवे ने कहा है कि इन 3 ट्रेनों को सुपरफास्ट/मेल एक्सप्रेस जैसी प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि ये समय पर चल सकें और यात्रियों को परेशानी न हो।

पटना–दिल्ली स्पेशल ट्रेन (02309/02310)

रेलवे ने दिसंबर में पटना से दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल) के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 6, 7, 8 और 9 दिसंबर को दोनों दिशाओं में कुल 2-2 ट्रिप चलाएगी।

ट्रेन में क्या-क्या कोच होंगे?

इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें—

  • एसी चेयर कार
  • एसी 3-tier
  • एसी 2-tier
  • पर्याप्त स्लीपर कोच
    शामिल होंगे, ताकि ज्यादा यात्री आसानी से सफर कर सकें।

ट्रेन का टाइम-टेबल

➡ 02309 पटना → आनंद विहार स्पेशल

  • चलेगी: 6 और 8 दिसंबर को
  • पटना से प्रस्थान: रात 8:30 बजे (20:30)
  • आनंद विहार पहुंचने का समय: अगले दिन दोपहर 3 बजे (15:00)

➡02310 आनंद विहार → पटना स्पेशल

  • चलेगी: 7 और 9 दिसंबर को
  • आनंद विहार से प्रस्थान: शाम 7 बजे (19:00)
  • पटना पहुंचने का समय: अगले दिन दोपहर 2 बजे (14:00)

पटना–आनंद विहार स्पेशल ट्रेन रात 8:30 बजे पटना से खुलती है और सबसे पहले दानापुर में 20:45 से 20:47 तक रुकती है। इसके बाद ट्रेन आरा में 21:15 से 21:17 तक और बक्सर में 22:00 से 22:02 तक ठहरती है। रात 11:30 बजे ट्रेन पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचती है और यहां 10 मिनट रुककर 23:40 पर आगे बढ़ती है। सुबह प्रयागराज में यह 03:45–03:50 तक रुकती है और गोविंदपुरी स्टेशन पर 06:45–06:50 बजे तक ठहराव होता है। इसके बाद दोपहर 3:00 बजे ट्रेन दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल पहुंचती है।

वापसी दिशा में, आनंद विहार–पटना स्पेशल ट्रेन शाम 7:00 बजे दिल्ली से चलती है और गोविंदपुरी में रात 01:55–02:00, प्रयागराज में सुबह 05:00–05:05, तथा पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर 10:10–10:20 तक रुकती है। इसके बाद यह बक्सर में 11:48–11:50, आरा में 12:33–12:35 और दानापुर में 13:05–13:07 तक ठहरती है। यात्रा पूरी करते हुए ट्रेन दोपहर 2:00 बजे पटना पहुंचती है।

पटना–आनंद विहार स्पेशल ट्रेन (02395/02396)

यह स्पेशल ट्रेन सिर्फ एक-एक बार चलेगी।

  • 02395 पटना से 7 दिसंबर को चलेगी।
  • 02396 आनंद विहार (दिल्ली) से 8 दिसंबर को चलेगी।

ट्रेन में कौन-कौन से कोच होंगे?

इस ट्रेन में कुल कोचों में—

  • 6 एसी थर्ड
  • 6 एसी सेकंड
  • 2 एसी फर्स्ट
  • LSLRD कोच
  • पावर कार शामिल हैं।

टाइम-टेबल

  • गाड़ी संख्या 02395 (पटना → आनंद विहार):
    पटना से 7 दिसंबर की रात 8:30 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 3:00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 02396 (आनंद विहार → पटना):
    दिल्ली से 8 दिसंबर की शाम 7:00 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 2:00 बजे पटना पहुंचेगी।

छुट्टियों और शादी के सीजन में यात्रियों की भीड़ बहुत बढ़ जाती है, इसलिए यह स्पेशल ट्रेन लोगों को आसानी से यात्रा करने में मदद करेगी।

दरभंगा–आनंद विहार स्पेशल ट्रेन (05563/05564)

दिल्ली जाने वाले दरभंगा और उत्तर बिहार के यात्रियों के लिए रेलवे ने एक खास स्पेशल ट्रेन चलाई है। यह ट्रेन सिर्फ एक-एक बार चलेगी और त्योहार व भीड़ के समय लोगों को बड़ी राहत देगी।

ट्रेन में क्या-क्या कोच होंगे?

इस ट्रेन में कुल 21 कोच लगाए गए हैं—

  • सेकेंड AC
  • थर्ड AC
  • फर्स्ट AC
    ताकि लंबी दूरी की यात्रा आराम से हो सके।

टाइम-टेबल

  • 05563 (दरभंगा → आनंद विहार):
    ट्रेन 7 दिसंबर को शाम 6:15 बजे दरभंगा से खुलेगी और अगले दिन रात 9:15 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
  • 05564 (आनंद विहार → दरभंगा):
    यह ट्रेन 9 दिसंबर को रात 12:05 बजे (मध्यरात्रि) दिल्ली से खुलेगी और उसी दिन रात 11 बजे दरभंगा पहुंचेगी।

बंगाल