होम = देश = Bank Holiday : आज इस राज्य में रहेगे बैंक बंद, 27-28 को पूरे देश में नहीं होगा कामकाज

Bank Holiday : आज इस राज्य में रहेगे बैंक बंद, 27-28 को पूरे देश में नहीं होगा कामकाज

by | Sep 23, 2025 | देश

Bank Holiday : आज मंगलवार, 23 सितंबर 2025 को देशभर के सभी बैंक बंद नहीं हैं। यह अवकाश केवल केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर तक सीमित है। यहां के जम्मू और श्रीनगर शहरों में पब्लिक व प्राइवेट बैंकों में आज कामकाज नहीं होगा। इसकी वजह है जम्मू-कश्मीर के अंतिम शासक महाराजा हरि सिंह की जयंती, जिसे क्षेत्रीय अवकाश के रूप में मनाया जाता है।

27-28 सितंबर को पूरे भारत में बंद बैंक

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार इस महीने चौथा शनिवार 27 सितंबर और उसके बाद 28 सितंबर रविवार होने के चलते पूरे देश के बैंक दो दिन लगातार बंद रहेंगे। आरबीआई की गाइडलाइन के मुताबिक, सभी बैंकों में हर रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को अवकाश रहता है।

ग्राहक इन सेवाओं का उठा सकते हैं लाभ

अगर किसी दिन शाखाएं बंद रहती हैं और ग्राहकों को लेन-देन की ज़रूरत पड़ती है, तो इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई सेवाएं उपलब्ध रहती हैं। इसके अलावा नकदी निकासी व अन्य कार्यों के लिए एटीएम मशीनें भी लगातार चालू रहती हैं।

कैसे तय होती हैं छुट्टियां?

आरबीआई राष्ट्रीय छुट्टियों, राज्य स्तरीय त्योहारों, धार्मिक अवसरों और स्थानीय आयोजनों को ध्यान में रखते हुए बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी करता है। यह सूची समय-समय पर केंद्रीय बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट की जाती है, जहां शहरवार अवकाश की जानकारी भी देखी जा सकती है।

ये भी पढ़ेAir India Crash : सुप्रीम कोर्ट ने DGCA से मांगा जवाब, जांच रिपोर्ट पर उठे सवाल

23 सितंबर को जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद (Bank Holiday) हैं, जबकि देशभर में अगली बड़ी छुट्टी 27 और 28 सितंबर को रहेगी।

बंगाल