Rule Change From 1st April: मार्च का महीना खत्म होने की कगार पर है और जैसे ही 1 अप्रैल 2026 की शुरुआत होगी, देशभर में कई बड़े आर्थिक और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े नियम बदल जाएंगे। इन बदलावों का असर सीधे आम आदमी की जेब, खर्च और सेवाओं पर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं उन 5 बड़े बदलावों के बारे में जो हर घर को प्रभावित करेंगे-
- LPG, CNG-PNG और ATF के दाम में बदलाव संभव
हर महीने की तरह 1 अप्रैल को भी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और सप्लाई संकट के कारण पहले ही कीमतों में उछाल देखा जा चुका है। अब संभावना है कि LPG सिलेंडर महंगा हो सकता है। इसके अलावा हवाई ईंधन (ATF) और CNG-PNG के दाम भी बदल सकते हैं, जिससे ट्रांसपोर्ट और रोजमर्रा के खर्च बढ़ सकते हैं।
- नया इनकम टैक्स कानून लागू
1 अप्रैल से देश में नया आयकर कानून लागू होने जा रहा है, जो 1961 के पुराने कानून की जगह लेगा। सरकार का दावा है कि इससे टैक्स सिस्टम आसान और पारदर्शी बनेगा। सबसे बड़ा बदलाव अब सैलरीड लोगों को मिलने वाला Form 16 बदला जाएगा। इसकी जगह नया डॉक्यूमेंट जारी किया जाएगा, जिससे ITR फाइलिंग का तरीका भी बदलेगा। वहीं, नॉन-सैलरी इनकम के लिए मिलने वाला Form 16A अब Form 131 के नाम से जाना जाएगा।
- ATM से पैसे निकालना हो सकता है महंगा
अगर आपका बैंक खाता HDFC, PNB या Bandhan Bank में है, तो ये खबर आपके लिए जरूरी है
HDFC Bank: अब ATM से UPI के जरिए निकासी भी फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में गिनी जाएगी। लिमिट पार होने पर ₹23 प्रति ट्रांजैक्शन चार्ज लगेगा।
PNB: डेबिट कार्ड से रोजाना निकासी की सीमा घटाकर ₹50,000–₹75,000 तक की जा सकती है। Bandhan Bank: मेट्रो शहरों में सिर्फ 3 फ्री ATM ट्रांजैक्शन मिलेंगे, इसके बाद चार्ज लगेगा। बैलेंस कम होने पर फेल ट्रांजैक्शन पर ₹25 की पेनल्टी भी लगेगी।
- PAN कार्ड बनवाना और अपडेट करना होगा मुश्किल
1 अप्रैल से PAN कार्ड से जुड़े नियम और सख्त हो सकते हैं। अब केवल आधार कार्ड के आधार पर PAN बनवाना आसान नहीं होगा। नए नियमों के तहत अतिरिक्त दस्तावेज देना जरूरी हो सकता है। साथ ही, लंबित आवेदनों को जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
- रेलवे टिकट कैंसिलेशन पर बढ़ेगा चार्ज
रेल यात्रियों को भी बड़ा झटका लग सकता है। 1 अप्रैल से टिकट कैंसिलेशन के नियम बदल जाएंगे
• ट्रेन छूटने से*8 घंटे पहले तक कोई रिफंड नहीं
• 8–24 घंटे पहले कैंसिल करने पर 50% कटौती
• 24–72 घंटे पहले कैंसिल करने पर 25% कटौती
• 72 घंटे से पहले कैंसिल करने पर ही बेहतर रिफंड मिलेगा
क्या करें आम लोग?
इन बदलावों को देखते हुए जरूरी है कि आप अपने खर्च, बैंकिंग और टैक्स प्लानिंग को पहले से तैयार कर लें। 1 अप्रैल से लागू होने वाले ये नियम आपकी जेब पर असर डाल सकते हैं, इसलिए जागरूक रहना ही समझदारी है।
ये भी पढें: दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम! 24 घंटे में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानिए कब-कहां बरसेंगे बादल

